Bhumi Pednekar Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई हैं लेकिन इस बार एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. इस पोस्ट में ट्रोलिंग की वजह एक्ट्रेस की आंखों पर काला चश्मा है. अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
भूमि पेडनेकर का वायरल पोस्ट
दरअसल भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर मंदिर में शिवलिंग की पूजा करते हुए कुछ फोटोज शेयर कीं. इन फोटोज में एक्ट्रेस ने पूजा करते हुए अपनी आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ है. फैंस को एक्ट्रेस का काला चश्मा रास नहीं आया और पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक्ट्रेस की पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करते हुआ कहा कि मंदिर में काला चश्मा पहनकर जाना गलत है.
यह भी पढ़ें: OTT पर देखें कियारा आडवाणी की ये 5 रॉम-कॉम फिल्में, रोमांस संग कॉमेडी का मिलेगा डबल डोज!
यूजर्स ने किया ट्रोल
यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में भूमि पेडनेकर को खूब खरी-खरी सुनाई है. एक यूजर ने लिखा, ‘मंदिर में भगवान की भक्ति कर रहे हो या फोटोशूट.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘चश्मा लगाकर पूजा करने की कोई जरूरत नहीं थी.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘भगवान के सामने बिना चश्मे के भी पूजा कर सकते थे.’ चौथे यूजर ने लिखा,’मंदिर में चश्मा पहन के नहीं जाते हैं.’ एक और अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहन चश्मा उतार लेती.’
यह भी पढ़ें: थलपति विजय की Jana Nayagan ने 8वें दिन कितनी की कमाई? दूसरे हफ्ते की शुरुआत हुई धमाकेदार
भूमि पेडनेकर ने क्या लिखा कैप्शन?
भूमि पेडनेकर ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘सावन की शुरुआत के साथ मैं आसान जीवन की नहीं बल्कि गरिमा के साथ जीवन जीने की शक्ति की प्रार्थना करता हूं. हर हर महादेव.’ भूमि की इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन पर कुछ फैंस प्यार भी लुटा रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भूमि पेडनेकर काफी एक्टिव रहती हैं. साथ ही वो अपने मेकअप लुक्स और अपने आउटफिट के वीडियोज और फोटोज भी शेयर करती रहती हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines