Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

भोजपुरी

‘100 करोड़ एलिमनी भी कम है…’, अक्षरा सिंह ने किया पवन की वाइफ ज्योति को सपोर्ट, पावरस्टार की बढ़ाई टेंशन!

Akshara Singh News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह का सपोर्ट किया है. उन्होंने पावरस्टार की टेंशन बढ़ा दी है. उन्होंने 100 करोड़ एलिमनी की बात कही है.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 15, 2026 14:07
Akshara Singh Supports Pawan Singh Wife Jyoti Singh
अक्षरा सिंह ने किया पवन की वाइफ ज्योति को सपोर्ट (Photo- Instagram)

भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनका विवाद काफी पुराना है. दोनों का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. ज्योति ने तलाक के बदले मेंटेनेंस की डिमांड की है. हाल ही में फैमिली कोर्ट में ज्योति सिंह सुनवाई के लिए पहुंची थीं लेकिन, पवन सिंह नहीं आए थे. ज्योति ने कोर्ट में इंतजार किया और वो नहीं आए तो चली गईं. इस केस में अलगी सुनवाई 24 फरवरी को होगी. ज्योकि ने कोर्ट में कहा कि वह पवन के साथ रहना चाहती हैं और अगर एक्टर को नहीं रहना है तो गुजारा भत्ता के लिए 10 करोड़ रुपये दें. अब इसी बीच अक्षरा सिंह का बयान सामने आया है.

अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि अभिनेत्री ने ज्योति सिंह का सपोर्ट किया है. दरअसल, शनिवार को एक्ट्रेस पटना में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान की एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो तेजस्वी यादव की तारीफ करते दिखी थीं. इसी दौरान उनसे एलिमनी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर शादी की है… शादी करके किसी को ले जाया जाता है तो सामने वाले का दायित्व बनता है कि एक लड़की का ये हक बनता है कि वो एलिमनी ले.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: राजेश खन्ना संग 12 साल रहा एक्ट्रेस का रिश्ता, आखिरी घड़ी तक दिया साथ, फिर भी प्रॉपर्टी में नहीं मिला हिस्सा, छलका दर्द

अक्षरा सिंह बोलीं- 100 करोड़ भी कम हैं

इतना ही नहीं, अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह के मेंटेनेंस भत्ता 10 करोड़ की मांग को सही ठहराया है और कहा कि 10 करोड़ मांगें या 20 करोड़. उनका मानना है कि इसके लिए 100 करोड़ भी कम पड़ जाएगा. उन्होंने देने पर सहमति भी जताई. उनका मानना है कि जो लड़की ने झेला है वो उनके लिए 100 करोड़ भी कम है. समाज को मिलकर दिलवाना चाहिए. अक्षरा सिंह का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. माना जा रहा है कि एक्ट्रेस के इस बयान ने पावर स्टार की टेंशन बढ़ा दी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘आपने मुझे धोखा दिया…’, पवन सिंह को लेकर क्यों बोलीं The 50 की भोजपुरी एक्ट्रेस? वीडियो वायरल

ज्योति सिंह ने पवन पर लगाए थे गंभीर आरोप

आपको बता दें कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप भी लगाए थे. उन्होंने उन पर मारपीट गाली-गलौच से लेकर अबॉर्शन तक करवाने का आरोप लगाया था. ज्योति सिंह ने ये भी आरोप लगाया था कि एक्टर ने उन्हें मारने की धमकी भी दी थी. इतना ही नहीं, ज्योति ने सास और ननद पर भी सुसाइड के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया था.

First published on: Feb 15, 2026 02:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.