‘आपके बिना अधूरा हूं…', पहली पत्नी को याद कर भावुक हुए Pawan Singh, वायरल हुआ पोस्ट

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं. इसी बीच पवन सिंह ने एक इमोशनल बहुत शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं कि पवन सिंह ने पोस्ट में क्या लिखा है.

pawan singh

पवन सिंह का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह एक जाना माना नाम है, उन्हें भोजपुरी सिनेमा पावर स्टार भी कहा जाता है. पवन सिंह अकसर अपने गानों और फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. इतना ही नहीं वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं. लेकिन आज हम पवन सिंह के एक इमोशनल पोस्ट के बारे में बताएंगे जो काफी वायरल हो रहा है. दरअसल आज पवन सिंह की पहली पत्नी की नीलम सिंह की पुण्यतिथि है. लोग भी दिवंगत नीलम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच पावर स्टार पवन सिंह का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कब हुई थी पवन सिंह की पहली पत्नी की डेथ

आपको बता दें कि पवन सिंह और नीलम सिंह की शादी साल 2014 में हुई थी. हालांकि, नीलम सिंह ने 8 मार्च 2015 को सुसाइड कर लिया था. आज दिवंगत नीलम से की पुण्यतिथि है. इस मौके पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं. भोजपुरी सिनेमा में पावर स्टार ने भी अपनी पहली पत्नी की पुण्यतिथि पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा की है और एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है. पवन सिंह ने पोस्ट में लिखा, ‘आपके बिना अधूरा हूं अधूरा ही रहूंगा…’ यह पोस्ट पढ़कर साफ समझ आ रहा है इतने सालों बाद भी एक्टर अपनी पहली पत्नी को भूल नहीं पाए हैं.

विज्ञापन

पवन सिंह ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

दिवंगत नीलम सिंह ने सुसाइड क्यों किया था इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. हालांकि, ऐसा माना जाता है कि नीलम पवन सिंह के काम में बिजी होने के कारण वह खुद को काफी अकेला महसूस करने लगी थी. शायद यही कारण था कि उन्होंने सुसाइड कर लिया था. नीलम सिंह के जाने के बाद पवन सिंह को बहुत बड़ा सदमा लगा था और वह गहरे दुख में चले गए थे. निगम सिंह की अचानक मौत ने सबको हिलाकर रख दिया था. पवन सिंह आज भी अपनी पहली दिवंगत पत्नी नीलम सिंह का जिक्र करते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ