---विज्ञापन---

बॉलीवुड angle-right

राजेश खन्ना संग 12 साल रहा एक्ट्रेस का रिश्ता, आखिरी घड़ी तक दिया साथ, फिर भी प्रॉपर्टी में नहीं मिला हिस्सा, छलका दर्द

राजेश खन्ना जितनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं, उससे कम उनकी निजी जिंदगी के चर्चे नहीं रहे हैं. डिंपल कपाड़िया के अलावा उनके जिंदगी में कई अभिनेत्रियां रही हैं, जिनके साथ उनके प्यार के चर्चे खूब रहे हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस अनीता आडवाणी ने अपना दर्द बयां किया है.

---विज्ञापन---

हिंदी सिनेमा जगत के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) अपनी फिल्मों के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं. उनकी फैन फॉलोइंग ऐसी थी कि लोग उनकी पहली झलक पाने का भी बेसब्री से इंतजार करते थे. 70 के दशक में राजेश खन्ना का स्टारडम इस कदर था कि जब वो स्क्रीन पर आते थे तो हर चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी. 2012 में एक्टर का निधन हो गया था तब हर कोई मायूसी और गम में चला गया था.

राजेश खन्ना की प्रॉपर्टी पर अनीता आडवाणी का विवाद

राजेश खन्ना की निजी जिंदगी के भी चर्चे कम नहीं रहे हैं. उन्होंने भले ही डिंपल कपाड़िया के साथ शादी की लेकिन, उनके अलावा भी उनके अफेयर की चर्चा कई अभिनेत्रियों संग रही है. यहां तक कि डिंपल कपाड़िया से तलाक की खबरें भी मीडिया में काफी रही थीं. वह उनसे अलग भी रहने के लिए चली गई थीं. ऐसे में अब अनीता आडवाणी ने उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की और बताया कि वो उनके साथ 12 साल तक रहीं लेकिन उनकी प्रॉपर्टी में हिस्सा तक नहीं मिला. राजेश खन्ना की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद भी कम ही लोगों को पता होगा. एक्टर के निधन के बाद से ये विवाद कोर्ट में चल रहा है. इसे हाई कोर्ट सुलझाने की कोशिशें जारी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘आपने मुझे धोखा दिया…’, पवन सिंह को लेकर क्यों बोलीं The 50 की भोजपुरी एक्ट्रेस? वीडियो वायरल

पहले जैसी जिंदगी चाहती हैं अनीता आडवाणी

अनीता आडवाणी ने हक की लड़ाई को लेकर विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल से बात की थी. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो वैसी ही जिंदगी जीना चाहती हैं. जैसी वो पहले जी रही थीं. एक्ट्रेस ने कहा कि वो बंगला तो वापस नहीं ला सकती हैं इसलिए वो अब सम्मान वाली जिंदगी जीना चाहती हैं. अनीता ने दावा किया कि उन्होंने कभी वसीयत नहीं देखा. लेकिन उन्हें जानती हैं कि सबके लिए बहुत कुछ रखा हुआ है. उन्होंने कहा कि बात सिर्फ पैसे की नहीं है. ये उनकी इज्जत की भी बात है. वो पहले जैसी जिंदगी को चाहती हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कहां हैं ‘रामायण’ के अंगद? मुस्लिम एक्टर ने रखा था रावण की लंका में पैर, हिला ना सका था कोई बलवान

12 साल तक था अनीता का राजेश खन्ना से रिश्ता

अनीता आडवाणी ने बताया कि वो उनके साथ तब तक रहीं जब तक एक्टर का निधन हो गया. उनका रिश्ता 12 साल तक रहा था. इसी बातचीत में अनीता ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने और राजेश खन्ना की जिंदगी पर एक किताब भी लिखी थी. उन्होंने इसे एक पॉपुलर पब्लिशर के जरिए रिलीज किया था. उन्होंने दावा किया कि रिलीज के दौरान उसे खराब करने की कोशिश की गई थी. उन्होंने ये भी दावा किया गया कि किताब का जो इंट्रोडक्शन का हिस्सा था उससे छेड़छाड़ की गई थी.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 15, 2026 11:35 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola