Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

भोजपुरी

‘ये वो लोग हैं जो गांवों में भजन गाया करते थे…’, मनोज तिवारी पर रवि किशन का पलटवार

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 4 में हाल ही में रवि किशन पहुंचे जहां पर कपिल शर्मा ने मनोज तिवारी का एक वीडियो दिखाया, जिसमें वो दावा करते हैं कि रवि किशन को पॉलिटिक्स में लेकर वही आए हैं. इस पर रवि ने उन्हें करारा जवाब दिया.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 8, 2026 16:58
Ravi kishan, Ravi kishan Slams on Manoj Tiwari
मनोज तिवारी पर रवि किशन का पलटवार (Photo- youtube)

भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच अक्सर तक्कझक्क देखने के लिए मिलती है. दोनों के बीच 36 का आंकड़ा रहा है. दोनों एक-दूसरे पर निशाना साधने में तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. ऐसे में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 4 के हालिया एपिसोड में मनोज तिवारी पहुंचे थे. उनके साथ पवन सिंह और निरहुआ भी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि वही रवि किशन को पॉलिटिक्स में लेकर आए थे. ऐसे में अब इस पर रवि किशन ने पलटवार किया. वह भी कपिल के शो में आए थे और इस दौरान मनोज का ये वीडियो कपिल ने उन्हें दिखाया था.

दरअसल, रवि किशन इन दिनों सीरीज ‘मामला लीगल है’ का दूसरा सीजन काफी चर्चा में है. इसे नेटफ्लिक्स पर 3 अप्रैल को स्ट्रीम किया जाएगा. इस दौरान रवि किशन के साथ ही शो में ओरी और मलाइका भी पहुंची थीं. जहां रवि और मनोज के बीच नोकझोक वाला रिश्ता रहा वहीं कपिल ने भी शो के बीच आग में घी डालने का काम किया. जब कपिल ने मनोज के दावे का वीडियो रवि किशन को दिखाया तो इस पर भोजपुरी स्टार ने रिएक्शन देते हुए करारा जवाब दिया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कातिल हसीना, जुनूनी आशिक…6 एपिसोड वाली सीरीज, जिसके क्लाइमैक्स में दिखा गजब ट्विस्ट, 4.3 है IMDb रेटिंग

रवि किशन ने किया पलटवार

रवि किशन ने पलटवार करते हुए मजाक में कहा कि ये वो लोग हैं, जो गांव में भजन गाया करते थे. रवि बताते हैं कि ईश्वर की दया से उनकी पहली फिल्म ‘सैयां हमार’ आई थी. वो दावा करते हैं कि बाद में वो लोग (मनोज तिवारी) आए. एक्टर ने कहा कि ये मुश्किल से चल पाते थे, हर कदम पर लड़खड़ाते थे. रवि दावा करते हैं कि उन्होंने ही उन्हें चलना सिखाया, ब्लैक कॉफी पीना सिखाया.

---विज्ञापन---

रवि किशन ने लंबा रिश्ता याद दिलाया

इसके साथ ही रवि किशन ने मनोज तिवारी के साथ अपना लंबा रिश्ता याद दिलाया. उन्होंने कहा कि ये इंसान मनोज तिवारी और ये सब उनके जूनियर हैं. एक्टर ने फिल्म ‘कन्यादान’ की शूटिंग का किस्सा याद किया और कहा कि सर्दी का टाइम था. उन्होंने (मनोज तिवारी) पहली बार इतना बड़ा फिल्म कैमरा देखा था. रवि ने याद दिलाया कि वो वही आदमी है, जिसने उनको मुंबई घुमाया और संसद में बोलना सिखाया. एक्टर ने ये भी कहा कि उनके पैर कांपने लगते हैं. रवि ने कहा कि उन्होंने उन्हें सहारा दिया था. भोजपुरी स्टार ने तंज कसते हुए कहा कि इतना सब कुछ करने के बाद भी पीठ पीछे ऐसी बात की जाती है.

यह भी पढ़ें: ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ एल्विश यादव ने घुटने पर बैठ जिया शंकर को किया प्रपोज, एक्ट्रेस बोलीं- ‘आई लव यू’

रवि किशन ने मनोज तिवारी पर साधा निशाना

इतना ही नहीं, रवि किशन ने फिर कहा कि मनोज तिवारी कपिल के शो में जब भी आते हैं तो उनके खिलाफ ऐसे ही स्टंट करने की कोशिश करते हैं. रवि आगे नवजोत सिंह सिद्धू से हामी भरवाते हुए कहते हैं कि लोग पत्थर उसी पेड़ को मारते हैं, जिस पर फल होते हैं. हम चलते हैं और वो जलते हैं. गौरतलब है कि मनोज और रवि किशन के बीच 13 साल तक दुश्मनी थी. हालांकि, अब उनके बीच अच्छे रिश्ते हैं. लेकिन दोनों एक-दूसरे पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ते हैं.

First published on: Mar 08, 2026 04:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.