'हमारी आत्मा मिलती है…', जब काजल राघवानी को लेकर बोले थे खेसारी लाल यादव, कहा था- 'कुंडली मिलती है'

Kajal Raghwani Khesari Lal yadav Video: भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी पसंदीदा जोड़ियों में से एक थी. आज भले ही दोनों साथ में नहीं हैं लेकिन फैंस दोनों को साथ में देखना चाहते हैं.

Khesari Lal yadav, Khesari Lal On Kajal Raghwani

काजल राघवानी-खेसारी लाल. (Photo- Instagram)

भोजपुरी सिनेमा की पसंदीदा जोड़ियों में से एक काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भी थी. दोनों ने साथ में ढेरों फिल्मों में काम किया. आज भले ही दोनों अलग हो चुके हैं लेकिन फैंस एक उम्मीद में आज भी हैं कि वो दोनों कभी ना तो कभी स्क्रीन पर साथ में जरूर दिखाई देंगे. हाल ही में खेसारी लाल का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें उनके साथ स्क्रीन शेयर करने की बात पर रिएक्शन देते हुए देखा गया था. ऐसे में अब काजल और खेसारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर को कहते हैं कि उनकी आत्मा मिलती है.

विज्ञापन

खेसारी को लेकर क्या बोलीं काजल राघवानी?

दरअसल, खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक है. दोनों जब साथ में काम कर रहे थे, तो इस दौरान खेसारी और काजल किसी ना किसी मीडिया और यूट्यूब चैनल से अपनी बॉन्डिंग के बारे में अक्सर बात करते थे. क्योंकि उस समय उनके अफेयर की चर्चा काफी रहती थी. ऐसे में अब उसी समय का एक वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें काजल कहती हैं, ‘हम कह रहे हैं कि हम दोनों के नाम में K K है तो हम चुलबुले से हैं.’

विज्ञापन

काजल की बात सुनकर खेसारी उन्हें बीच में रोक देते हैं और कहते हैं, ‘कौन राशि है आपका, कुंभ है ना?’ काजल कहती हैं, ‘मिथुन है.’ फिर एक्टर मजाक में कहते हैं, ‘हमारा मिथुन नहीं है चक्रवर्ती है.’ फिर काजल कहती हैं, ‘खेसारी को भी के आता है और काजल को भी के.’ दोनों खूब मजाक मस्ती करते दिखते हैं.

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Aapki Story (@aapkistory9)

खेसारी बोले- ‘हमारी आत्मा मिलती है…’

खेसारी आगे कहते हैं, ‘हम दोनों की कुंडली कहीं ना कहीं मिलती है और हमारी आत्मा मिलती है इनसे. सिर्फ हम लोगों का ब्लड नहीं मिलता है. ये गुजरात से हैं और मैं बिहार से हूं.’ इस पर काजल मुस्कुराकर खेसारी से कहती हैं, ‘इंसान हो ना?’ इस पर खेसारी हां में जवाब देते हैं और कहते हैं, ‘काहें खिसिया रही हो.’ दोनों की ये नोकझोंक और मजाक मस्ती सभी को काफी पसंद आ रही है.

विज्ञापन

काजल ने लगाए खेसारी पर गंभीर आरोप

आपको बता दें कि काजल राघवानी ने खेसारी लाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए ब्रेकअप कर लिया. उन्होंने बताया कि वो उनके साथ पत्नी की तरह रहीं और उनकी सेवा की. एक्ट्रेस ने बताया कि वो खेसारी के साथ 5 सालों तक रिलेशनशिप में रहीं और एक्टर ने उनसे शादी का वादा किया था. काजल ने धोखा देने की बात भी कही. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी आरोप लगाए थे कि वो अपने फोन में लड़कियों की अश्लील फोटोज रखते हैं. बड़े विवादों के बाद खेसारी और काजल का रिश्ता खत्म हो गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ