हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने ले ली खुद की जान, इस वजह से परेशान था 25 साल का नौजवान

Actress Boyfriend dies by suicide: बेंगलुरु में एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है जिसका कारण अभिनेत्री से शादी करने के दबाव को बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Actress Boyfriend dies by suicide

Actress Boyfriend dies by suicide: बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 25 साल के एक शख्स ने आत्महत्या कर ली है। शख्स का नाम मदन बताया जा रहा है। इस घटना के सामने आते ही हर कोई हैरान रह गया है। आरोप है कि कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस वीणा से शादी करने के दबाव के चलते शख्स ने खुद की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि मदन और वीणा कई महीनों से एक लिव-इन रिलेशनशिप में थे और दोनों के रिश्ते में लगातार तनाव बढ़ रहा था। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

शादी के प्रपोजल से परेशान था शख्स!

एशियानेट की खबर के मुताबिक ये घटना उस समय की है जब दोनों एक पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी के दौरान वीणा ने मदन से शादी का प्रपोजल रखा, जिसे मदन ने साफ तौर पर ठुकरा दिया। इसके बाद दोनों के बीच काफी बहस हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजदू लोगों के मुताबिक, वीणा ने मदन पर बार-बार शादी के लिए दबाव बनाया, जिससे मदन काफी परेशान हो गया था।

शराब के नशे में विवाद

पार्टी के दौरान दोनों ने शराब भी पी थी। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान ही रात करीब 8:30 बजे वीणा ने एक बार फिर से मदन को शादी के लिए मजबूर किया। मदन ने हालात से बचने के लिए कहा कि उसे बाथरूम जाना है और इसी दौरान उसने अपनी जान ले ली। मदन की मौत के बाद ये मामला और गंभीर हो गया है, क्योंकि उसके परिवार और दोस्तों का दावा है कि वो लंबे समय से इस रिश्ते में तनाव और दबाव महसूस कर रहा था।

विज्ञापन

वीणा पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

घटना से पहले मदन के घर के बाहर एक हंगामा भी हुआ था, जिसमें वीणा पर आरोप लगाए गए कि वो मदन को ब्लैकमेल कर रही थी। आरोप है कि वीणा ने शादी के लिए मजबूर करने के लिए आत्महत्या की धमकी भी दी थी। मदन के परिवार का कहना है कि उसने वीणा के दूसरे पुरुषों के साथ नजदीकियों के चलते मदन और उसके रिश्ते पर चिंता जाहिर की थी। मदन का परिवार भी नहीं चाहता था कि वीणा उनके परिवार की बहू बने।

दोस्तों और परिवार का बयान

मदन के दोस्तों और परिवार ने बताया कि वो हाल के दिनों में काफी तनाव में था। उसने वीणा के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई बार चिंता जताई थी और कहा था कि वो शादी के लिए तैयार नहीं है। मदन को वीणा के बर्ताव और उसके दूसरे पुरुषों के साथ रिश्तों पर भी शक था, जिसके चलते वो शादी के लिए राजी नहीं हो रहा था।

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस दुखद घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्या वीणा द्वारा बनाए गए दबाव और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की ही वजह से मदन ने आत्महत्या की है। वीणा से भी पूछताछ की जा रही है और पुलिस ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय वास्तव में क्या हुआ था। मदन की मौत ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वो अभी महज 25 साल का था और अभी उसके आगे उसकी पूरी जिंदगी थी।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha की शादी में किया ऐसा काम जिससे पहले की थी तौबा-तौबा, Honey Singh का खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola