Sreelekha Mitra: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट क्या सामने आई कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री सवालों के कटघरे में खड़ी हो गई। साउथ सिनेमा इस वक्त सवालों के रडार पर है। रोज साउथ सिनेमा को लेकर कुछ ना कुछ नया सामने आ ही जाता है। अब एक और एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा के डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया है। हसीना का ये बयान सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि साउथ सिनेमा ने जैसे विवादों में रहने की कसम ही खा ली है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं ये एक्ट्रेस? साथ ही खुद पर लगे आरोपों पर डायरेक्टर ने क्या कहा?
किस एक्ट्रेस ने लगाया यौन शोषण का आरोप?
दरअसल, इस वक्त बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा सुर्खियों में आ गई हैं। जी हां, श्रीलेखा मित्रा ने ही मलयालम फिल्ममेकर रंजीत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बता दें कि मित्रा ने भी इस मुद्दे को तब दुनिया के सामने रख है, जब पहले से ही जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट लोगों को हैरान कर रही है। बंगाली एक्ट्रेस ने एशियानेट न्यूज को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की है।
2009 का है किस्सा
इस इंटरव्यू में बात करते हुए श्रीलेखा मित्रा ने कहा कि साल 2009 में फिल्म ‘पालेरी मणिक्यम: ओरु पथिरकोलापथकाथिंते कथा’ का ऑडिशन दिया था। इस दौरान फिल्म डायरेक्टर रंजीत ने उनका यौन उत्पीड़न किया। श्रीलेखा ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उस वक्त मैं रंजीत की बेडरूम की बालकनी में खड़ी थी और एक सिनेमैटोग्राफर से फोन पर बात करने में बिजी थीं। तभी वहां रंजीत आए और उन्होंने मेरे हाथ की चूड़ियों को टच किया।
मेरी गर्दन को सहलाया- मित्रा
इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे मित्रा ने कहा कि उस वक्त मैं बहुत अनकंफर्टेबल हो गई थी। फिर उन्होंने मेरी गर्दन को सहलाना शुरू किया और मैं इतना डर गई कि कमरे से बाहर आ गई। इस घटना के बाद मैं बहुत डर गई थी और मैं इसके बारे में किसी को नहीं बता पाई। एक्ट्रेस ने कहा कि अपने होटल के कमरे में जाने के बाद भी मुझे यही लग रहा था कि कोई आ ना जाए और मैं बस सूरज उगने का वेट कर रही थी।
रंजीत ने आरोपों को बताया झूठा
मित्रा ने आगे कहा कि इस सबके बाद उन्हें इंडस्ट्री में काम ही नहीं मिला। वहीं, अब एक्ट्रेस के इन सभी आरोपों पर डायरेक्टर रंजीत ने भी रिएक्ट किया है। रंजीत ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये सब झूठ है और कहा कि वो खुद इस मामले में असली पीड़ित हैं।
यह भी पढ़ें- संन्यास लेने के बाद Shikhar Dhawan ने किया नई पारी का ऐलान! क्या फिल्मों में दिखेगा ‘गब्बर’ का जलवा?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines