बॉक्स ऑफिस पर Bade Miyan Chote Miyan के लिए रास्ता साफ, Ajay Devgan के लिए Maidaan पर कांटे

Bade Miyan Chote Miyan-Maidaan Day 4 Box Office Collection (early estimates): फिल्म ‘मैदान’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

Bade Miyan Chote Miyan-Maidaan

Bade Miyan Chote Miyan-Maidaan, image credit- Google

विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan-Maidaan Day 4 Box Office Collection (early estimates): इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में मौजूद हैं। इसमें अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ और अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी शामिल हैं। दोनों फिल्मों को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। ऐसे में फैंस एक्साइटेड हैं ये जानने के लिए कि दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है। आइए आपको बताते हैं…

Bade Miyan Chote Miyan-Maidaan की कमाई

Sacnilk.com की हालिया रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि दोनों ही फिल्मों के ये शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं। इसी के साथ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की टोटल कमाई 40.75 करोड़ रुपये हो जाएगी और फिल्म ‘मैदान’ का कुल कारोबार 21.85 करोड़ रुपये हो जाएगा। वहीं, अगर इन दोनों फिल्मों की बीते तीन दिन की कमाई की बात करें तो…

विज्ञापन

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की तीन दिन की कमाई

  • पहले दिन- 15.65 करोड़ रुपये
  • दूसरे दिन- 7.6 करोड़ रुपये
  • तीसरे दिन- 8.5 करोड़ रुपये

फिल्म ‘मैदान’ का तीन दिन का कलेक्शन 0 day 2.6 करोड़ रुपये

  • पहले दिन- 4.5 करोड़ रुपये
  • दूसरे दिन- 2.75 करोड़ रुपये
  • तीसरे दिन- 5.75 करोड़ रुपये

दोनों फिल्मों में कमाई को लेकर रेस

बता दें कि जहां फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ एक एक्शन फिल्म है, तो वहीं फिल्म ‘मैदान’ सैयद अब्दुल रहीम की बॉयोपिक है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है, लेकिन कमाई को लेकर दोनों में कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि कलेक्शन के मामले में फिल्म ‘मैदान’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से पीछे चल रही है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या मैदान, इस फिल्म को टक्कर दे पाएगी या ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बाजी मार लेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ