हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Bigg Boss 19 की 3 हसीनाओं को चाहिए 'मर्द', पावर कपल्स बनने के लिए तड़पती दिखीं कंटेस्टेंट्स
एंटरटेनमेंट
Bigg Boss 19 की 3 हसीनाओं को चाहिए ‘मर्द’, पावर कपल्स बनने के लिए तड़पती दिखीं कंटेस्टेंट्स
Bigg Boss 19: फरहाना भट, अशनूर कौर और नेहल चुडासमा ने 'बिग बॉस' से घर के अंदर 3 मर्द भेजने की डिमांड कर दी है। ये तीनों अपनी ख्वाहिश खुलकर बता रही हैं।
'बिग बॉस' से मर्द भेजने की डिमांड क्यों कर रहीं ये हसीनाएं? (Photo Credit- Instagram)
Share :
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस' के घर में अब तक कंटेस्टेंट्स मेकर्स से खाना मांग रहे थे, लेकिन अब उनकी डिमांड बदल गई है। घर की 3 हसीनाएं अब मेकर्स से हाथ जोड़कर एक अलग ही गुजारिश करती हुई नजर आ रही हैं। फरहाना भट, अशनूर कौर और नेहल चुडासमा ने 'बिग बॉस' के सामने एक खास रिक्वेस्ट की है। ये तीनों सभी झगड़े और गेम को भूलकर किसी और चीज पर फोकस करना चाहती हैं। फरहाना भट, अशनूर कौर और नेहल चुडासमा की डिमांड है कि मेकर्स घर में 3 मर्द भेज दें। ये तीनों खुद के लिए अब मेकर्स से एक-एक लड़का मांग रही हैं।
फरहाना, अशनूर और नेहल ने मेकर्स के सामने रखी डिमांड
'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है और इसमें फरहाना, अशनूर और नेहल मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। तीनों लिविंग एरिया में बैठकर अपने मन की बात नेशनल टीवी पर रख रही हैं। अशनूर, नेहल और फरहाना ने हाथ जोड़कर 'बिग बॉस' से विनती करते हुए कहा है कि उन 3 सुंदर कन्याओं के लिए 3 सुन्दर मर्द भेजे जाएं। अशनूर का कहना है कि सभी की अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से लड़कों को भेजा जाना चाहिए।
घर में 3 मर्द चाहतीं हैं ये हसीनाएं
हालांकि, इस दौरान अभिषेक बजाज इन तीनों लड़कियों का मजाक उड़ाते दिखे। वो कहते हैं कि इन लड़कियों को नर नहीं वानर लगेंगे। ये सुनकर पहले तो सभी हंस पड़े, फिर फरहाना कहती हैं कि वानर भी चलेंगे हमें, लेकिन तमीज वाले वानर। फिर नेहल चुडासमा बताती हैं कि वो पावर कपल्स बनाना चाहती हैं। नेहल ने कहा, 'हम चाहते हैं कि हमारी जोड़ी बनी रहे, बाहर जाएं जिंदगी भर, घर बने बच्चे बने।' वहीं, फरहाना कहती हैं, '2 दिन में सगाई, मांगनी, रोका, शादी सब हो जाए।' हालांकि, नेहल उनसे सहमत नजर नहीं आतीं। वो कहती हैं कि अभी उन्हें शादी नहीं करनी।
अब देखना होगा कि इन सुंदर कन्याओं की डिमांड 'बिग बॉस' पूरी करते हैं या नहीं? पिछले सीजन यही डिमांड घर के कुछ कंटेस्टेंट्स ने की थी तो मेकर्स ने शो में 3 हसीनाओं की वाइल्ड कार्ड एंट्री करवा दी थी। अब क्या जल्द ही घर में वाइल्ड कार्ड एंट्रीज होने वाली हैं? ये देखना होगा। वैसे घर में बसीर अली और अभिषेक बजाज जैसे लड़के भी हैं, जिनकी फिटनेस पर फैंस भी फिदा हो रहे हैं।
Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस’ के घर में अब तक कंटेस्टेंट्स मेकर्स से खाना मांग रहे थे, लेकिन अब उनकी डिमांड बदल गई है। घर की 3 हसीनाएं अब मेकर्स से हाथ जोड़कर एक अलग ही गुजारिश करती हुई नजर आ रही हैं। फरहाना भट, अशनूर कौर और नेहल चुडासमा ने ‘बिग बॉस’ के सामने एक खास रिक्वेस्ट की है। ये तीनों सभी झगड़े और गेम को भूलकर किसी और चीज पर फोकस करना चाहती हैं। फरहाना भट, अशनूर कौर और नेहल चुडासमा की डिमांड है कि मेकर्स घर में 3 मर्द भेज दें। ये तीनों खुद के लिए अब मेकर्स से एक-एक लड़का मांग रही हैं।
फरहाना, अशनूर और नेहल ने मेकर्स के सामने रखी डिमांड
‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है और इसमें फरहाना, अशनूर और नेहल मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। तीनों लिविंग एरिया में बैठकर अपने मन की बात नेशनल टीवी पर रख रही हैं। अशनूर, नेहल और फरहाना ने हाथ जोड़कर ‘बिग बॉस’ से विनती करते हुए कहा है कि उन 3 सुंदर कन्याओं के लिए 3 सुन्दर मर्द भेजे जाएं। अशनूर का कहना है कि सभी की अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से लड़कों को भेजा जाना चाहिए।
---विज्ञापन---
घर में 3 मर्द चाहतीं हैं ये हसीनाएं
हालांकि, इस दौरान अभिषेक बजाज इन तीनों लड़कियों का मजाक उड़ाते दिखे। वो कहते हैं कि इन लड़कियों को नर नहीं वानर लगेंगे। ये सुनकर पहले तो सभी हंस पड़े, फिर फरहाना कहती हैं कि वानर भी चलेंगे हमें, लेकिन तमीज वाले वानर। फिर नेहल चुडासमा बताती हैं कि वो पावर कपल्स बनाना चाहती हैं। नेहल ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि हमारी जोड़ी बनी रहे, बाहर जाएं जिंदगी भर, घर बने बच्चे बने।’ वहीं, फरहाना कहती हैं, ‘2 दिन में सगाई, मांगनी, रोका, शादी सब हो जाए।’ हालांकि, नेहल उनसे सहमत नजर नहीं आतीं। वो कहती हैं कि अभी उन्हें शादी नहीं करनी।
अब देखना होगा कि इन सुंदर कन्याओं की डिमांड ‘बिग बॉस’ पूरी करते हैं या नहीं? पिछले सीजन यही डिमांड घर के कुछ कंटेस्टेंट्स ने की थी तो मेकर्स ने शो में 3 हसीनाओं की वाइल्ड कार्ड एंट्री करवा दी थी। अब क्या जल्द ही घर में वाइल्ड कार्ड एंट्रीज होने वाली हैं? ये देखना होगा। वैसे घर में बसीर अली और अभिषेक बजाज जैसे लड़के भी हैं, जिनकी फिटनेस पर फैंस भी फिदा हो रहे हैं।