Armaan Malik: प्रिंस ऑफ पॉप के स्टारडम ने दुनियाभर में बिखेरा जलवा, जानें अरमान मलिक की सफलता की कहानी

Armaan Malik

Armaan Malik

Armaan Malik: अरमान मलिक जिन्हें प्रिंस ऑफ पॉप के रूप में जाना जाता है। इन्होंने लगातार ग्लोबल  स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और उन्हें अब तक के सबसे कामयाब संगीत कलाकार के रूप में पहचाना जाता है।

विज्ञापन

अरमान की यात्रा किसी प्रेरणा से कम नहीं रही है और गायक ने अपनी संगीत का सफर 10 साल की उम्र में शुरू किया था। जब उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘भूतनाथ’ के लिए अपना पहला गाना ‘मेरे बडी’ गाया था।

विज्ञापन

बड़े पैमाने पर अरमान ने हासिल की ग्लोबल पहचान 

इन वर्षों में युवा गायक अरमान ने बॉलीवुड की सबसे बड़ी रोमांटिक हिट फिल्मों में से कुछ को अपनी सुरीली आवाज दी है। तेलुगु, अंग्रेजी, बंगाली, कन्नड़, मराठी, तमिल, गुजराती, पंजाबी, उर्दू और अन्य सहित दस से अधिक भाषाओं में गाने गाकर अरमान ने बड़े पैमाने पर ग्लोबल पहचान हासिल की है।

बिलबोर्ड के टॉप ट्रिलर ग्लोबल चार्ट पर नंबर 1

संगीत की विभिन्न शैलियों में खुद के लिए एक जगह बनाने के बाद अरमान को 2020 और 2022 में ‘बेस्ट इंडिया एक्ट’ के लिए एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्ड सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्होंने ग्रैमी के ग्लोबल स्पिन में अपने सिंगल ‘यू’ का परफॉर्मन्स भी किया और अन्य उपलब्धियों के साथ 2020 में बिलबोर्ड के टॉप ट्रिलर ग्लोबल चार्ट पर नंबर 1 पर पहुंचने वाले पहले कलाकार बन गए।

विज्ञापन

युवा कलाकारों में से एक हैं अरमान 

इस सब के बीच ग्रैमी विजेता गायक एड शीरन, के-पॉप गायक एरिक नाम और निर्माता डीजे केएसएचएमआर के साथ उनके विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सिंगल्स के लिए उनके अंतर्राष्ट्रीय सहयोग ने सभी को उत्साहित किया। अरमान की तारीफें उनके काबिल सफर को देखते हुए है। साथ ही वह भारत के सबसे बेहतरीन और सबसे प्रतिभाशाली युवा कलाकारों में से एक है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ