---विज्ञापन---

मलाइका से तलाक के 6 साल बाद Arbaaz Khan आज करेंगे शादी, ये होगा वेन्यू

Arbaaz Khan Marriage: अरबाज खान आज मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी करने वाले हैं और खान परिवार भी नई दुल्हन का स्वागत करने के लिए पूरी तैयारियों के साथ एक्साइटेड है।

Arbaaz Khan Marriage: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) के लिए आज बड़ा दिन है। मलाइका अरोड़ा से तलाक और जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप के बाद आज अरबाज मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज खान की होने वाली पत्नी शूरा रवीना टंडन और राशा थडानी की मेकअप आर्टिस्ट हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज और शूरा (Shura Khan) बहन अर्पिता के घर पर शादी करेंगे और इनकी शादी में परिवार वाले और कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे।

 शादी के सवाल पर अरबाज का रिएक्शन

---विज्ञापन---

इस बीच जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर से अरबाज का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, वीडियो में पैपराजी ने अरबाज से उनकी शादी की डेट पूछी कि ‘शादी में कब आना है?’ इस सवाल पर अरबाज खान का रिएक्शन एकदम देखने लायक था, शादी की बात सुनकर अरबाज खान मुस्कराने लगे और उन्होंने पैपराजी को खामोश रहने के लिए कहा।

---विज्ञापन---

पहले गर्लफ्रेंड के साथ कब हुआ था ब्रेकअप 

शूरा से पहले अरबाज मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशन में थे, दोनों ने हाल ही में ब्रेकअप किया है। अपने ब्रेकअप को लेकर जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू में भी बात की थी। उन्होंने बताया था वो आज भी अच्छे दोस्त हैं, लेकिन रिलेशनशिप में साथ नहीं रहना चाहते। अरबाज और मलाइका के रिश्ते की अगर बात करें तो दोनों साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे, इसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और साल 2017 में इन्होंने तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा भी है अरहान। मलाइका ने तलाक के बाद कई इंटरव्यूज में अरबाज खान का भी जिक्र किया है, उन्होंने कहा है, आज हम दोनों खुश हैं और पहले के मुकाबले आज हमारे बीच में ज्यादा ट्विनिंग है और हम दोनों ज्यादा खुश हैं। अरबाज मलाइका से तलाक के 6 साल बाद अब शूरा से शादी करेंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 24, 2023 02:15 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola