---विज्ञापन---

आशा भोसले का आखिरी गाना फिल्म ‘ओम का हरी’ में होगा रिलीज, 2023 में किया गया था रिकॉर्ड

मशहूर सिंगर आशा भोसले का आखिरी गाना जल्द ही फिल्म 'ओम का हरी' में रिलीज किया जाएगा. इस बात की जानकारी फिल्म निर्माताओं ने आज यानी बृहस्पतिवार (Thursday) को शेयर किया है. दिवंगत का यह गाना साल 2023 में रिकॉर्ड किया गया था.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले का आखिरी गाना जल्द रिलीज होने वाला है, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. सिंगर का यह गाना उनके बर्थ एनिवर्सरी पर जारी किया जाएगा. आशा भोसले ने अपने करियर में कई बेहतरीन और यादगार गाने दिए हैं, जिन्हें लोग आज भी सुनना काफी ज्यादा पसंद करते हैं.

आपको बता दें कि मशहूर सिंगर आशा भोंसले का 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया था. गायिका भले ही अब हमारे बीच नहीं है. लेकिन आज भी उनके सदाबहार गाने हमारे बीच मौजूद हैं, जिन्हें दर्शक काफी सुनना पसंद करते हैं. बता दें कि सिंगर ने आखिरी बार फिल्म ‘ओम का हरि’ के लिए बतौर प्लेबैक सिंगिंग की थी. उनका आखिरी गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है. इस गाने का टाइटल ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ है. अगर आपको भी दिवंगत आशा भोसले का गाना सुनना पसंद है, तो आप इस गाने को सुनना पसंद कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle: सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आशा भोसले ने आजमाई किस्मत, इस उम्र में किया डेब्यू

कब रिकॉर्ड किया गया था आशा भोंसले का आखिरी गाना

आशा भोंसले का आखिरी गाना साल 2023 में रिकॉर्ड किया गया था. इस वक्त सिंगर का उम्र 90 साल की थी. बता दें कि यह गाना फिल्मकार हरीश व्यास के पिता और पुत्र के रिश्ते पर तैयार किया गया है. फिल्म ‘ओम का हरी’ में  अंशुमान झा लीड रोल में नजर आने वाले हैं, तो वहीं इस मूवी का निर्देशन हरीश व्यास कर रहे हैं. मूवी में अंशुमान झा के साथ रघुबीर यादव, सोनी राजदान और आयशा कपूर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगा आशा भोंसले का आखिरी गाना?

फिल्म के डायरेक्टर हरीश व्यास ने कहा, ‘आशा भोंसले का यह गाना उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा, उनकी आवाज उन पीढ़ियों और दर्शकों को एक बार फिर सुनने को मिलने वाली है, जिन्हें उनकी संगीत काफी बेहतर लगती है और उनके दिल को छू जाती है. दिवंगत आशा भोसले का आखिरी गाना 8 सितंबर 2026 को उनके बर्थ एनिवर्सरी पर जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle Birthday Special: आशा ताई की दोनों शादी से लेकर करियर की शुरुआत तक, जानें उनसे जुड़े कुछ सुने-अनसुने किस्से

अंशुमन झा ने आशा भोसले को लेकर क्या कहा?

फिल्म ‘ओम का हरी’ में लीड रोल प्ले करने वाले एक्टर अंशुमन झा ने कहा, ‘उनके (आशा भोसले) के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में साथ में रहना मेरे लिए काफी खुशी का पल था. वहीं एक्टर ने उन्हें याद करते हुए कहा कि काश वो इस खुशी के पल में वो हमारे साथ होती.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 27, 2026 05:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola