‘टॉक्सिक’ ने पहले ही दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, यश ने अपनी इस मूवी से छीना नंबर-1 का ताज
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' आज यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले दिन ही यश की मूवी 'KGF: चैप्टर 2' का हिंदी भाषा में रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि टॉक्सिक ने आज कितने का कारोबार किया है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 26, 2026 22:50
Share :
यश की 'टॉक्सिक' ने पहले दिन कमा डाले इतने करोड़. (PIC-
KVN PRODUCTIONS. Youtube)
---विज्ञापन---
कन्नड़ सुपरस्टार यश की मूवी ‘टॉक्सिक’ का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इस मूवी की कई बार रिलीज डेट को भी टाल दिया गया था. हालांकि, अब फाइनली यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त सपोर्ट और प्यार मिल रहा है. मूवी ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है. फिल्म में यश का लुक और उनका दमदार एक्शन हर किसी को हैरान कर रहा है.
फिल्म ‘टॉक्सिक’ में एक्टर के साथ-साथ अभिनेत्रियों ने भी अपने अभिनय से दर्शकों को सरप्राइज कर दिया है. इस मूवी ने कमाई के मामले में पहले दिन ही अपनी एक्शन-थ्रिलर मूवी ‘KGF: चैप्टर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आपको बता दें कि यश की फिल्म ‘KGF: चैप्टर 2’ ने पहले दिन हिंदी भाषा में 53.95 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. वहीं अब एक्टर की नई फिल्म टॉक्सिक ने इस मूवी का रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ आज यानी 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. इस मूवी में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और डेरेल डी’ सिल्वा ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले तैयार किया गया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 14 मिनट है. इतना ही नहीं फिल्म को ए सर्टिफिकेट से भी नवाजा गया है. यश की ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है.
---विज्ञापन---
सैकनिल्क के अनुसार यश की मल्टीस्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. आपको बता दें कि यह मूवी 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है. फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा में 55.00 करोड़ का किया है, तो वहीं मूवी ने कन्नड़ भाषा में 23.30 करोड़ रुपये छापे हैं. हालांकि, फिल्म ने मलयालम भाषा में 1.30 करोड़, तमिल में 5.50 करोड़ और तेलुगू में 16.00 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है. ‘टॉक्सिक’ के देशभर में कुल 24,514 शोज लगे हैं, जिसमें 54.4% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है. आपको बता दें कि ‘टॉक्सिक’ ने यश की मूवी ‘KGF: चैप्टर 2’ का हिंदी भाषा में पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
साउथ एक्टर यश के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के दोनों पार्ट में नजर आने वाले हैं. इस मूवी का पहला पार्ट दीवाली 2026 को रिलीज होगा, तो वहीं मूवी का दूसरा भाग साल 2027 दिवाली पर जारी किया जाएगा. इस मूवी में यश ने लंकापति ‘रावण’ का किरदार निभाया है.