कुकू कोहली के निधन से भावुक हुए सलमान खान, अरुणा ईरानी के लिए कही दिल छूने वाली बात

Salman Khan Mourns on Kuku Kohli Death: फेमस प्रोड्यूसर कुकू कोहली के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. कुकू कोहली के निधन पर हर कोई दुख जता रहा है. वहीं अब सलमान खान ने भी प्रोड्यूसर को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. चलिए जानते हैं सलमान खान ने पोस्ट में क्या कुछ लिखा.

salman khan on kuku kohli death

(Pic Credit- Instagram) सलमान खान ने कुकू कोहली के निधन पर जताया दुख

Salman Khan Mourns on Kuku Kohli Death: बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर कुकू कोहली के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. फिल्म इंडस्ट्री के सितारे प्रोड्यूसर के निधन पर शोक जता रहे हैं. बीते दिन हुए कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे. वहीं अब बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने भी पोस्ट शेयर करते हुए कुकू कोहली के निधन पर दुख जताया है. इसके साथ ही सलमान खान ने अरुणा ईरानी के लिए भी खास बात कही है. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं सलमान खान ने पोस्ट में क्या कुछ लिखा.

विज्ञापन

सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि

सलमान खान ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इसमें सलमान खान ने कुकू कोहली के निधन पर दुख जताया. साथ ही एक्टर ने अरुणा ईरानी के लिए भी खास बात कही. पति कुकू कोहली के निधन से एक्ट्रेस अरुणा ईरानी बुरी तरह टूट चुकी हैं. बीते दिन हुए कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में अरुणा ईरानी बेसुध नजर आईं. उनके रिश्तेदारों ने उन्हें सहारा दिया. वहीं एक्ट्रेस के चेहरे पर पति के खोने का दुख अलग ही देखने को मिला. वहीं अब सलमान खान ने भी इस मुश्किल समय में अरुणा ईरानी को सपोर्ट किया है.

विज्ञापन

पोस्ट में क्या बोले ‘भाईजान’?

सलमान खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कुकू जी आपकी आत्मा को शांति मिले. अरुणा जी, आपके साथ मेरी संवेदनांए हैं. ईश्वर आपको इस दुख से निकले की शक्ति प्रदान करे.’ सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक्टर के फैंस भी कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सलमान खान अक्सर बॉलीवुड सितारों के मुश्किल समय में साथ खड़े दिखाई देते हैं. वहीं सलमान खान की इसी दरियादिली का हर कोई दीवाना है.

विज्ञापन

अंतिम विदाई देने पहुंचे थे ये सितारे

बता दें कुकू कोहली का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है. सोमवार को प्रोड्यूसर को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार भी देखने को मिला था, लेकिन मंगलवार को कुकू कोहली की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो इस दुनिया में नहीं रहे. वहीं बीते दिन कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में सितारों का जमावड़ा देखा गया. प्रोड्यूसर को आखिरी विदाई देने रोहित शेट्टी, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, जावेद अख्तर और शबाना आजमी जैसे कई सितारे पहुंचे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ