मिस इंडिया से एक्ट्रेस कैसे बनीं नेहा धूपिया? हिंदी के साथ साउथ फिल्मों से भी जीता ऑडियंस का दिल!
बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की. वहीं इसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.
Edited By : Himani sharma|Updated: Aug 27, 2026 08:14
Share :
(Pic Credit- Instagram) बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मॉडलिंग से की थी शुरुआत
---विज्ञापन---
Birthday Special: बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की है. वहीं मॉडलिंग के बाद इन एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने ‘मिस इंडिया’ का खिताब जीतकर मॉडलिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाई. मॉडलिंग के बाद इस एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की और अपनी फिल्मों से ऑडियंस का दिल जीत लिया. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि नेहा धूपिया हैं. नेहा धूपिया आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. चलिए इस खास मौके पर एक्ट्रेस के करियर के बारे में डिटेल में बताते हैं.
मॉडलिंग से की शुरुआत
नेहा धूपिया ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 2002 में एक्ट्रेस ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और पूरे देश में अपनी पहचान बनाई. वहीं इसके बाद साल 2002 में ही एक्ट्रेस ने ‘मिस यूनिवर्स’ कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट किया. इस कॉन्टेस्ट में एक्ट्रेस ने भारत को रिप्रेजेंट किया. हालांकि इस खिताब को अपने नाम करने में चूक गईं, इसके बाद भी एक्ट्रेस ने देश के साथ-साथ दुनिया में भी अपनी पहचान बना ली थे. मॉडलिंग में छाने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया.
एक्ट्रेस ने साल 2003 में फिल्म इंडस्ट्री में तेलुगु फिल्म ‘निन्ने इस्तापद्दनु’ से कदम रखा. इसके तुरंत बाद एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्मों की तरफ रुख किया. इसी साल उनकी बॉलीवुड फिल्म ‘कयामत: सिटी अंडर थ्रेट’ रिलीज हुई. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने लीड रोल प्ले किया. वहीं इस फिल्म की वजह से एक्ट्रेस को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिला. इस फिल्म ने एक्ट्रेस को बॉलीवुड में अपनी पहचान कना ली थी. पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस ने एक से एक फिल्मों में काम कर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.
मॉडल से एक्ट्रेस बनने के सफर में एक्ट्रेस ने कई रिजेक्शन भी फेस करने पड़े. रिजेक्शन के बाद भी एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में दी हैं जिनके बाद आज वो बॉलीवुड का जाना-माना नाम बन गई है. एक्ट्रेस की लिस्ट में ‘क्या कूल हैं हम’, ‘चुप चुप के’, ‘सिंह इज किंग’, ‘रामा रामा क्या है ड्रामा’, ‘दे ताली’, ‘हिंदी माध्यम’, ‘दे दना दन’, ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘ए थर्सडे’ जैसी फिल्में शामिल हैं. वहीं अब एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं.