T20 World Cup 2024 जीतने के बाद Anushka Sharma ने पति से की खास डिमांड, बोलीं- मेरे लिए...

Anushka Sharma, T20 World Cup 2024: जैसे ही विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के बाद रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की, तो उनकी वाइफ ने उनसे खास डिमांड भी कर दी। जी हां, सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अनुष्का ने अपने पति से खास डिमांड की है।

Anushka Sharma, virat kohli

Anushka Sharma, virat kohli

विज्ञापन

Anushka Sharma, T20 World Cup 2024: सोशल मीडिया का कोई भी प्लेटफॉर्म हो, वो इस टाइम भारतीय खिलाड़ियों की तारीफों से भरा पड़ा है। इंटरनेट पर एक ही चर्चा है कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत ने इतिहास रच दिया। एक तरफ जहां इंडिया टीम ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की है, तो दूसरी तरफ रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट भी कर दी है। इस बीच विराट कोहली की वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने पति से खास डिमांड कर दी है।

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया पोस्ट

टीम इंडिया की जीत पर अनुष्का शर्मा ने अपने पति के लिए एक खास नोट शेयर किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पति विराट कोहली की एक फोटो शेयर की, जिसके कैप्शन में अनुष्का शर्मा ने लिखा कि और… मैं इस आदमी से प्यार करती हूं @virat.kohli। इस आदमी को अपना घर बोलकर मैं बहुत गर्व महसूस करती हूं। इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा कि जाओ इसे सेलिब्रेट करने के लिए मेरे लिए एक स्पार्कलिंग वाटर लेकर आओ। जैसे ही अनुष्का शर्मा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया, तो यूजर्स ने इस पर कमेंट्स की बारिश कर दी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

टीम इंडिया ने रचा इतिहास

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से मात देते हुए जीत को अपने नाम कर लिया। इस समय पूरे देश में जश्न का माहौल है और हर कोई टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहा है। हालांकि टीम इंडिया के लिए ये मैच जितना आसान नहीं था क्योंकि साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान 15वें ओवर तक मैच का झुकाव अफ्रीका की तरफ था। ऐसे में हर भारतवासी की सांसें थम रही थी कि कुछ भी हो सकता है, लेकिन टीम के कप्तान रोहित ने हिम्मत नहीं हारी और अपने सबसे खतरनाक गेंदबाज बुमराह पर भरोसा किया और उन्हें मैदान में उतारा।

विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों ने बजाया जीत का बिगुल

अब 17वें ओवर की बागडोर जसप्रीत बुमराह के हाथ में थी और उन्होंने कमाल ही कर दिया। बुमराह ने 17वें ओवर में 2 रन देकर एक विकेट हासिल किया और इस ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की टीम पर दवाब पड़ा। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने अफ्रीका के खतरनाक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का विकेट लिया और मैच का झुकाव साउथ अफ्रीका से छीनकर टीम इंडिया के पलड़े में डाल दिया। जैसे ही सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री लाइन पर डेविड मिलर का कैच पकड़ा, तो टीम इंडिया की जीत का बिगुल बज गया। साउथ अफ्रीका की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, लेकिन जीत तो टीम इंडिया की लिखी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ