Anupamaa Spoiler 17th May: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा‘ (Anupamaa) में मेकर्स एक बार फिर बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। पिछले एपिसोड में आपको देखने को मिला था कि अनुपमा का सपना पूरा हो चुका है। उसका ड्रीम रेस्टोरेंट स्पाइस एंड चटनी दोबारा से शुरू हो गया है, लेकिन ये ड्रीम जल्द ही टूटने वाला है। रेस्टोरेंट पर जल्द ही ताला पड़ने वाला है। जी हां, आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अनुपमा एक बार फिर रिश्तों में उलझ कर अपने कर्तव्य से पीछे हट जाएगी और उसकी यही गलती उसके सपनों को चकनाचूर कर देगी।
रेस्टोरेंट में कस्टमर्स की लग जाएगी लाइन
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देख सकेंगे कि अनुज श्रुति को लेकर हॉस्पिटल जाएगा और अनु से कहेगा कि वो आध्या का ख्याल रखे। इस पर अनु कहेगी कि उसे रेस्टोरेंट जाना है, इसलिए वो जल्दी घर लौट आए। इधर, रेस्टोरेंट खुलते ही कस्टर्म की लाइन लग जाएगी। यशदीप अनु को कॉल करेगा और कहेगा कि रेस्टोरेंट में कस्टमर्स आना शुरू हो गए हैं, और उन्हें सिर्फ अनु के हाथ का खाना है। इसलिए यशदीप अनुपमा को जल्द ही आने के लिए कहेगा।
तोषू बनेगा वेटर
अनुपमा जैसे-तैसे कर रेस्टोरेंट पहुंचेगी और देखेगी कि वहां कस्टमर्स की लाइन लगी हुई है। हालांकि यशदीप उससे काफी नाराज रहेगा। इसपर अनु उसे सॉरी बोलेगी और काम करने जाएगी तभी वहां किंजल आ जाएगी और अनु से कहेगी कि तोषू रेस्टोरेंट में वेटर का काम करने के लिए तैयार है। इसके बाद अनु तोषू को मन लगाकर काम करने के लिए कहेगी और यशदीप से सॉरी बोलकर काम पर लग जाएगी।
डिंपी का अतीत से होगा सामना
उधर, डिंपी और टीटू फिल्म देखकर लौट रहे होते हैं तभी वहां कुछ गुंडे आ जाते हैं और उन्हें घेर लेते हैं। इसपर टीटू उनसे कहता है कि वो चले जाए उसे कोई लड़ाई नहीं करनी। तभी कार से एक शख्स निकलता है, जिसे देखकर डिंपी काफी डर जाती है और अपने अतीत में खो जाती है। बता दें कि वो शख्स वही होता है जिसने कुछ साल पहले डिंपी का रेप किया था।
इस बीच टीटू गुंडों से फाइट करने लगता है और वो शख्स डिंपी को छूने चलता है तभी वहां अधिक आ जाता है। टीटू और अधिक मिलकर सभी गुंडों को वहां से भगा देते हैं। उधर, डिंपी अधिक को अपने अतीत के बारे में बताती है और कहती है कि वो टीटू को सब सच बता देगी जिस पर अधिक उसे मना करता है, लेकिन वो नहीं मानती।
यह भी पढ़ें: Jio Cinema पर सिर्फ 1 रुपये में घर बैठे लीजिए प्रीमियम फिल्मों और वेब सीरीज का मजा
शो में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि डिंपी टीटू को अपने अतीत के बारे में सब कुछ बता देगी जिससे टीटू को काफी धक्का लगेगा। इसके बाद वो डिंपी से दूर हो जाएगा और शादी के फैसले पर सोचेगा। वहीं दूसरी ओर अनुपमा अपनी लापरवाही से रेस्टोरेंट में आए कस्टमर्स को खाना सर्व नहीं कर पाएगी जिससे यशदीप नाराज हो जाएगा। इसके साथ ही रेस्टोरेंट में दोबारा ताला पड़ जाएगा।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
1 hr agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
13 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
17 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines