Jio Cinema पर सिर्फ 1 रुपये में घर बैठे लीजिए प्रीमियम फिल्मों और वेब सीरीज का मजा

Premium Movies On Jio Cinema: ओटीटी प्लेटफॉर्म के इस दौर में हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम होती हैं। इनमें कुछ फिल्में फ्री में देखने को मिलती हैं, जबकि कुछ के लिए रिचार्ज करना जरूरी होता है। आज हम आपको जियो सिनेमा पर मौजूद उन फिल्मों और सीरीज के बारे में बताएंगे जिसे आप सिर्फ 1 रुपये खर्च कर देख सकते हैं।

jio cinema movies

Premium Movies On Jio Cinema: पिछले कुछ साल से ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज दर्शकों में काफी देखा जा रहा है। कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है, उसके कुछ महीने बाद ही ओटीटी पर दस्तक दे देती है। सबसे बड़ी बात ये है कि इन प्लेटफॉर्म पर आप महज कुछ ही रुपये खर्च कर फिल्में और वेब सीरीज का मजा ले सकते हैं। इसलिए आज हम आपको जियो सिनेमा का ऑप्शन लेकर आए हैं, जहां आप सिर्फ एक रुपये खर्च कर प्रीमियम फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं।

आपको बता दें कि जियो सिनेमा प्रीमियम ने कुछ महीने पहले ही अपना नया ऑफर पेश किया है, जिसमें 29 रुपये का मंथली सब्सक्रिप्शन दिया गया है। इस हिसाब से आप घर बैठकर पूरे परिवार के साथ सिर्फ 1 रुपये खर्च कर प्रीमियम फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन सी फिल्में हैं?

OMG 2

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘OMG 2’ जियो सिनेमा पर मौजूद है। एडल्ट एजुकेशन पर आधारित ये फिल्म पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। अगर आपने अब तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो जियो सिनेमा पर 29 रुपये वाला रिचार्ज कराकर आप इस ‘OMG 2’ को परिवार के साथ देख सकते हैं।

हनुमान

साउथ सुपरस्टार तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ इसी साल 2024 में रिलीज हुई थी। सुपर नैचुरल पावर पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। अब ‘हनुमान’ को हिंदी भाषा में जियो सिनेमा पर रिलीज किया जा चुका है। यहां आप फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

विक्रम-वेधा

सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘विक्रम-वेधा’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म अब जियो सिनेमा पर मौजूद है। वैसे तो फिल्म काफी समय तक फ्री में मौजूद थी लेकिन अगर आपने अब तक ‘विक्रम-वेधा’ नहीं देखी तो 1 रुपये के खर्च में आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

असुर 2

अरशद वारसी की वेब सीरीज ‘असुर 2’ काफी हिट हुई थी। इसका पहला सीजन भी लोगों को काफी पसंद आया था। अगर अब तक आपने ‘असुर 2’ नहीं देखी है तो इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

रफूचक्कर

मनीष पॉल की वेब सीरीज ‘रफूचक्कर’ पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था ये सीरीज जियो सिनेमा पर मौजूद है।

अकेली

नुसरत भरूचा की फिल्म ‘अकेली’ भी जियो सिनेमा पर मौजूद है। फिल्म की कहानी भयानक आतंकी हमले पर आधारित है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली थी। अगर आपने अब तक ‘अकेली’ नहीं देखी है तो जियो सिनेमा पर इस फिल्म को देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ