Laughter Chef में बिगड़ी अंकिता लोखंडे की तबीयत! क्या मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस?

Ankita Lokhande Pregnant: टीवी शो ‘लाफ्टर शो’ के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। शो के प्रोमो में अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की खबरें फैल रही हैं। इस बात से शो में मौजूद सभी स्टार्स खुशी से झूमते हुए दिखाई देते हैं।

Ankita Lekhande Pregnant

Ankita Lekhande Pregnant

विज्ञापन

Ankita Lokhande Pregnant: टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ’ के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस बार का प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा हैं। प्रोमो वीडियो अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की वजह से काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखते हुए फैंस एपिसोड के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे और ‘लाफ्टर शेफ’ के फैंस जानना चाहते हैं कि प्रेग्नेंसी की खबरों पर कितनी सच्चाई है।

अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट

‘लाफ्टर शेफ’ में अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की खुशी से स्टेज पर पूरी टीम नाचती हुई दिखती है। अली गोनी, अर्जुन बिजलानी और भारती सिंह के साथ सभी जश्न मनाते हुए नजर आते हैं। शो के प्रोमो के शुरुआत में अंकिता लोखंडे के पैर में दर्द होता है। एक्ट्रेस जोर से रोने लगती हैं और बताती हैं कि नस चढ़ गई है। अंकिता को जवाब देते हुए अली गोनी बोलते हैं, “चक्कर आ गया, पैर भारी हो गया, अरे खुशखबरी है।”

विज्ञापन

स्टेज पर मनाया गया जश्न

अली गोनी के बाद भारती सिंह ‘बधाइयां तेनु बेबे’ गाना शुरू कर देते हैं। अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा, कृष्णा अभिषेक, निया शर्मा और बाकी कलाकार डांस करना शुरू कर देते हैं। कृष्णा अभिषेक ही अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन के मजे लेते हुए कहते हैं, “विक्की कह रहा था लिटिल लिटिल, ये वो लिटिल लिटिल नहीं ये लिटिल लिटिल है।”

विज्ञापन

प्रेगनेंसी न्यूज़ में कितनी है सच्चाई

टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ’ के प्रोमो को देखते हुए ही अंकिता लोखंडे के प्रेग्नेंसी की कयास लगाए जा रहे हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ही बता सकते हैं। हम इस बात की जरा सी भी पुष्टि नहीं करते हैं। हालांकि कपल की तरफ से भी प्रेग्नेंसी को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ