हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/सफेद बाल, लेकिन वही 'झक्कास' अंदाज, Anil Kapoor के सिल्वर लुक ने ढाया कहर
एंटरटेनमेंट
सफेद बाल, लेकिन वही ‘झक्कास’ अंदाज, Anil Kapoor के सिल्वर लुक ने ढाया कहर
Anil Kapoor Grey Hair Look: सोशल मीडिया पर अनिल कपूर ने अपने सफेद बालों के साथ फोटो शेयर की. लेकिन बूढ़े हो रहे बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर का अंदाज अभी भी झक्कास स्टाइल का है. फैंस अनिल का ये नया लुक देखकर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.
Anil Kapoor New Look: बॉलीवुड का ये एवरग्रीन एक्टर अब बूढ़ा हो रहा है. लेकिन इनका स्वैग और झक्कास स्टाइल अभी भी बरकरार है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना सिलवर लुक पोस्ट किया. सिलवर लुक से यहां मतलब है कि अनिल के इस फोटो में सारे बाल बिल्कुल सफेद हैं. अपने फेवरेट एक्टर का ऐसा रूप देखकर लोग हैरान रह गए. अनिल अपने इस लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं.
अनिल कपूर अपने इस लुक में सफेद बालों के साथ नजर आ रहे हैं. बता दें कि अनिल कपूर 69 साल के हैं, फिर भी अपनी फिटनेस के आगे यह अपनी असली उम्र का पता नहीं लगने देते. अनिल पहले ही नाना भी बन चुके हैं और जल्द ही दूसरी बार भी नाना बनने जा रहे हैं.
इससे पहले अनिल कपूर फिल्म 'दिल धड़कने दो' में सफेद बालों के साथ नजर आए थे. फिर थोड़े दिन बाद वे काले बालों में नजर आने लगे. लेकिन अब समय बदल गया है. अनिल कपूर ने अपनी एज को स्वीकार करते हुए पूरे सफेद बालों में फोटो शेयर की है. इस बीच उनका झक्कास अंदाज आज भी बरकरार है.
अपने फेवरेट एक्टर अनिल कपूर का ये सिल्वर लुक देखकर सभी हैरान रह गए. सफेद बालों के साथ भी अनिल जवान ही लग रहे हैं. अनिल के इस फोटो ने तहलका मचा दिया. लोग लिख रहे हैं - "ग्रे कभी इतना हॉट नहीं लगा!", "अनिल सर अब भी जवान लग रहे हैं", "सिल्वर लुक में भी कहर बरपा!". बेटी सोनम कपूर भी इस लुक की तारीफ कर चुकी हैं. वहीं रितेश देशमुख ने भी कमेंट में लिखा- "Mind Blowing!"
Anil Kapoor New Look: बॉलीवुड का ये एवरग्रीन एक्टर अब बूढ़ा हो रहा है. लेकिन इनका स्वैग और झक्कास स्टाइल अभी भी बरकरार है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना सिलवर लुक पोस्ट किया. सिलवर लुक से यहां मतलब है कि अनिल के इस फोटो में सारे बाल बिल्कुल सफेद हैं. अपने फेवरेट एक्टर का ऐसा रूप देखकर लोग हैरान रह गए. अनिल अपने इस लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं.
अनिल कपूर अपने इस लुक में सफेद बालों के साथ नजर आ रहे हैं. बता दें कि अनिल कपूर 69 साल के हैं, फिर भी अपनी फिटनेस के आगे यह अपनी असली उम्र का पता नहीं लगने देते. अनिल पहले ही नाना भी बन चुके हैं और जल्द ही दूसरी बार भी नाना बनने जा रहे हैं.
इससे पहले अनिल कपूर फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में सफेद बालों के साथ नजर आए थे. फिर थोड़े दिन बाद वे काले बालों में नजर आने लगे. लेकिन अब समय बदल गया है. अनिल कपूर ने अपनी एज को स्वीकार करते हुए पूरे सफेद बालों में फोटो शेयर की है. इस बीच उनका झक्कास अंदाज आज भी बरकरार है.
अपने फेवरेट एक्टर अनिल कपूर का ये सिल्वर लुक देखकर सभी हैरान रह गए. सफेद बालों के साथ भी अनिल जवान ही लग रहे हैं. अनिल के इस फोटो ने तहलका मचा दिया. लोग लिख रहे हैं – “ग्रे कभी इतना हॉट नहीं लगा!”, “अनिल सर अब भी जवान लग रहे हैं”, “सिल्वर लुक में भी कहर बरपा!”. बेटी सोनम कपूर भी इस लुक की तारीफ कर चुकी हैं. वहीं रितेश देशमुख ने भी कमेंट में लिखा- “Mind Blowing!”