Entertainment News: 'चांद मेरा दिल' का टाइटल ट्रैक इस दिन होगा रिलीज, फिल्म के गाने पर आया नया अपडेट

Entertainment News: मनोरंजन की दुनिया की लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेगी.

Entertainment News LIVE

जानें मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News: अनन्या पांडे और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ फिल्म इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. अब फिल्म के टाइटल ट्रैक पर नया अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने अभी सोशल मीडिया पर फिल्म के टाइटल ट्रैक की झलक दिखाई है, जिसके बाद से फैंस के बीच भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है. ‘चांद मेरा दिल’ का टाइटल ट्रैक 13 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है. धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म के गाने का नया पोस्टर जारी किया है, जिसको लेकर फैंस के बीच बेसब्री बढ़ गई है.

विज्ञापन

‘डकैत’ और ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ का कलेक्शन

मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ ने दूसरे दिन 7 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 13.55 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 15.81 करोड़ रहा. साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन 24.81 करोड़ रहा. वहीं प्रदीप रंगनाथन की ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ (LIK) ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.70 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 17.08 और नेट कलेक्शन 14.75 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 22.38 करोड़ रहा.

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 24वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ की कमाई की. ये कलेक्शन ‘डकैत’ और ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ की कमाई से काफी ज्यादा है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,279.80 करोड़ और नेट कलेक्शन 1,068.92 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 1,691.30 करोड़ की कमाई कर ली है. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: OTT पर रिलीज होंगी 7 फिल्में-सीरीज

ओटीटी पर इस हफ्ते 7 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. ये फिल्में और सीरीज 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक के बीच में रिलीज होने जा रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: रवि दुबे का स्पेशल पोस्ट

रवि दुबे ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है इसमें उनके लक्ष्मण वाले लुक की वीडियोज टाइम्स स्क्वायर पर छाई हुई है. इसे देखकर रवि दुबे इमोशनल हो गए और उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर किया.

Entertainment News LIVE: आशा भोसले का हुआ निधन

आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन से इंडस्ट्री में मातम छा गया है. सोशल मीडिया पर सिंगर के निधन पर फैंस उनकी फोटोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Entertainment News LIVE: नेहा धूपिया ने 'धुरंधर 2' की तारीफों के बांधे पुल

नेहा धूपिया ने 'धुरंधर 2' देखकर स्टारकास्ट की खूब तारीफ की है. रणवीर सिंह के साथ सेल्फी शेयर कर नेहा ने रणवीर सिंह के साथ-साथ आदित्य धर की भी खूब तारीफ की. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर छाई 'द बॉयज'

प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही 'द बॉयज' छा गई है. इस सीरीज में आपको सुपरपावर्स देखने को मिलेंगी. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के खूब चर्चे हो रहे हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में भजन पर नाचे शाहरुख खान

अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी से कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं. इन वीडियोज में अंबानी परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भजन पर नाचते नजर आ रहे हैं. शाहरुख खान का भी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कैलाश खेर के गाने 'बबम बम' डांस कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DW_rw9wCLtR/

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं ये 6 थ्रिलर फिल्में

नेटफ्लिक्स पर 6 नई थ्रिलर फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इनमें वध 2, तू या मैं, वध, थ्रैश, मर्दानी 3 और मृथ्युंजय जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों में आपको सस्पेंस का डबल डोज मिलेगा. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: सबा पटौदी ने सैफ अली खान संग फैमिली थ्रोबैक फोटोज की शेयर

सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने अपनी फैमिली की थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में सैफ अली खान के साथ-साथ करीना कपूर और सोहा अली खान भी नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DW-pqjygjwZ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=28603ad8-54ff-48dc-a34a-0833312c88cd

Entertainment News LIVE: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म कब होगी रिलीज?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म 'मैं एक्टर नहीं हूं' सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य कृपलानी ने खुलासा किया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म के लिए एक भी रुपया नहीं लिया है. वहीं ये फिल्म 8 मई को रिलीज होने जा रही है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reel/DWf68LPDAWI/

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 24वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ की कमाई की. ये कलेक्शन 'डकैत' और 'लव इंश्योरेंस कंपनी' की कमाई से काफी ज्यादा है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,279.80 करोड़ और नेट कलेक्शन 1,068.92 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 1,691.30 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की सगाई की खबरें वायरल

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. खबरें हैं कि दोनों ने एक-दूसरे से सगाई कर ली है. वहीं ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अविनाश का हाथ थामे हुए फोटो भी शेयर की है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: आशा भोसले का हेल्थ अपडेट

सिंगर आशा भोसले मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. सिंगर के सीने में इंफेक्शन होने की वजह से उन्हें आनन-फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया. वहीं सिंगर का अब इलाज चल रहा है और वो जल्द ही अस्पताल से वापस भी आ जाएंगी. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: LIK का 2 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

प्रदीप रंगनाथन की 'लव इंश्योरेंस कंपनी' (LIK) ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.70 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 17.08 और नेट कलेक्शन 14.75 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 22.38 करोड़ रहा.

Entertainment News LIVE: 'डकैत' ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?

मृणाल ठाकुर की 'डकैत' ने दूसरे दिन 7 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 13.55 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 15.81 करोड़ रहा. साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन 24.81 करोड़ रहा.

https://www.instagram.com/p/DW3sDivEw9o/

Entertainment News LIVE: 'चांद मेरा दिल' का टाइटल ट्रैक किस दिन होगा रिलीज?

अनन्या पांडे और लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' फिल्म इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. अब फिल्म के टाइटल ट्रैक पर नया अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने अभी सोशल मीडिया पर फिल्म के टाइटल ट्रैक की झलक दिखाई है, जिसके बाद से फैंस के बीच भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है. 'चांद मेरा दिल' का टाइटल ट्रैक 13 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है. धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म के गाने का नया पोस्टर जारी किया है.

https://www.instagram.com/p/DW-s4MLjNmD/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0db75543-8890-41b6-be23-35d2191f0150

Entertainment News LIVE: 68 साल पुराना आशा भोसले का वो गाना, जिसकी धुन पर आज भी झूम उठते हैं लोग

आपको पुराने गाने सुनने का शौक है, तो आज हम आशा भोसले का 68 साल पुराना गाना लेकर आए हैं, जिसे उस दौर में खूब पसंद किया गया था. इतना ही नहीं आज भी इस गाने को लोग सुनना काफी पसंद करते हैं. उस दौर में गाने फिल्मों की आत्मा हुआ करते थे. चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आशा भोसले की अचानक बिगड़ी तबीयत

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

https://www.instagram.com/reel/DW_3dFwk6bs/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Asha Bhosle की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड की मशहूर गायिका का आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई स्थित ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर सामने आ रहे कि उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Shah Rukh Khan से लेकर Kriti Sanon तक का देखें CBSE रिपोर्ट कार्ड

सीबीएसई बोर्ड के लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कई बार अच्छा नंबर्स आने पर खुशी भी जाहिर करते हुए नजर आते हैं. वहीं कम नंबर मिलने पर छात्र निराश भी हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं की फिल्म इंडस्ट्री में दबदबा बनाने वाले सितारे सीबीएसई बोर्ड में कितने नंबर लाए थे. आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सीबीएसई से पढ़ाई की है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर आते ही नंबर 1 बनी ये सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म

Netflix पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है. इसी बीच एक ऐसी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई है, जो आते ही नंबर 1 ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जी 5 पर जल्द स्ट्रीम होगा लॉरेंस ऑफ पंजाब

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा शो आने जा रहा है, जिसके हर फ्रेम में भव्य लगता है. एक ऐसी कहानी जिसका दर्शक लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे है. यह शो जल्द ही होने वाला है.

https://www.instagram.com/p/DW_ei2uCnWw/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: गोकुलधाम का ये किरदार है चंपकलाल गड़ा से भी अमीर, नाम पर नहीं होगा यकीन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 17 वर्षों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है. इस शो के सभी कलाकार बेहद फेमस है. ऐसे में हर कोई उनकी संपत्ति के बारे में जानना चाहता है. आपके भी मन में यह सवाल उठ रहा है तो आज हम आपको जेठालाल से लेकर बबीता जी तक की नेटवर्क के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: JioHotstar पर आ रहा है थ्रिलर सीरीज का ‘बाप’

आप ओटीटी प्लेटफार्म पर एक बढ़िया सीरीज देखने के लिए तलाश कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा. दरअसल, ओटीटी पर जल्द ही एक धाकड़ सीरीज दस्तक देने वाली है. इस सीरीज में बॉलीवुड के सुपरस्टार नजर आने वाले हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बिना सब्सक्रिप्शन के OTT पर देखें ये 5 भौकाली फिल्में

आज के समय में हर कोई ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करता है. लेकिन कई बार महंगे सब्सक्रिप्शन के कारण लोग ओटीटी पर सीरीज-फिल्में नहीं देख पाते हैं. हालांकि आज हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फ्री में देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ईशा मालविया का इंस्टाग्राम स्टोरी हुआ वायरल

बिग बॉस फेम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने संजू राठौड़ को टैग किया है. यह स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DW_Wj7Ykzql/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Stranger Things की भी बाप निकली ये 7 Sci-Fi सीरीज, देखें लिस्ट

आप भी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बढ़िया वेब सीरीज तलाश कर रहे हैं, जिसे आप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकें. आज हम 7 शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे इन दिनों ओटीटी पर खूब देखा जा रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: क्या सारा अर्जुन निभाएगी मशहूर अदाकारा मधुबाला का किरदार?

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रही है कि अभिनेत्री सारा अर्जुन संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई जा रही बायोपिक में मशहूर अदाकारा मधुबाला का किरदार निभाने वाली हैं. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है. 

https://www.instagram.com/p/DW_NBGQCtWY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर 2’ से 100 गुना ज्यादा खतरनाक हैं जियो हॉटस्टार की ये 7 फिल्में

OTT पर फिल्म देखने का शौक रखते हैं और इन दिनों जियो हॉटस्टार पर बढ़िया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए 7 जबरदस्त फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप फैमिली साथ देख सकते हैं. दरअसल, आपको इन फिल्मों शानदार सस्पेंस, एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'जब वी मेट' और 'तमाशा' के सीक्वल बनाने पर इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी

'जब वी मेट' और 'तमाशा' के सीक्वल का हर कोई इंतजार कर रहा है. वहीं अब डायरेक्टर ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इन फिल्मों को बनाने की उनकी कोई प्लानिंग नहीं है. वो कभी भी इन फिल्मों के सीक्वल नहीं बनाएंगे. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: मथुरा नाव हादसे पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी

मथुरा-वृंदावन से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नाव हादसे में तकरीबन 10 लोगों की डूबने से जान चली गई. वहीं अब हेमा मालिनी ने इस पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं फिल्में और सीरीज

नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इन्हें आप संडे के दिन अपनी फैमिली के साथ बैठकर आराम से देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों और सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है. इनमें धुरंधर से लेकर मामला लीगल है तक शामिल है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: डायरेक्टर राहुल रविंद्रन ने की मृणाल ठाकुर की तारीफ

डायरेक्टर राहुल रविंद्रन ने मृणाल ठाकुर की जमकर तारीफ की है. राहुल रविंद्रन ने कहा कि मुझे याद है मैंने सीता रामम और ही हाय नन्ना दोनों थिएटर में देखी थीं. जब भी पर्दे पर आपकी आंखें नम होती थीं और जब भी आप भावुक होती थीं, मैं थिएटर में इधर-उधर देखता रहता था. जब आप भावुक होती हैं, तो आप सबको भावुक कर देती हैं.'

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही 'तू या मैं'

नेटफ्लिक्स पर 'तू या मैं' ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद भी किया. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं.

Entertainment News LIVE: 'करण अर्जुन' की एआई कास्ट वायरल

'करण अर्जुन' की एआई कास्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस कास्ट में आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और संजय दत्त भी शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'भूत बंगला' है अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की परफेक्ट रीयूनियन, मनु मेनन ने किया रिवील

'भूत बंगला' मूवी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की एक परफेक्ट रीयूनियन बन गई है. फिल्म एक्टर मनु मेनन ने इस बात का खुलासा किया है. सोशल मीडिया पर अब ये वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं.

Entertainment News LIVE: सनी देओल की अगली फिल्म पर आया अपडेट

सनी देओल की अगली फिल्म पर नया अपडेट सामने आया है. 'लखान' मूवी को नागेश भट्ट डायेक्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्टर के फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

Entertainment News LIVE: सुनील ग्रोवर बने रोहित शर्मा

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुनील ग्रोवर रोहित शर्मा की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reel/DW82Fnik5Nn/

Entertainment News LIVE: मौनी रॉय की प्रेग्नेंसी रूमर्स वायरल

मौनी रॉय एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी रूमर्स वायरल हो रही हैं. खबरें हैं कि एक्ट्रेस शादी के 4 साल बाद प्रेग्नेंट हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 23 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 23वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.70 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,263.26 करोड़ और भारतीय नेट कलेक्शन 1,055.12 करोड़ रहा. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 1,671.26 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DVklHniDMI1/

Entertainment News LIVE: कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' की रिलीज डेट आई सामने

कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' पर नया अपडेट सामने आया है. ये फिल्म 8 मई को रिलीज होने जा रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DW8n0rdgl-v/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: 'लव इंश्योरेंस कंपनी' की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

प्रदीप रंगनाथन की 'लव इंशोरेंस कंपनी' (LIK) ने भी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए. 'लव इंशोरेंस कंपनी' (LIK) ने ओपनिंग डे पर 6.85 करोड़ की कमाई की. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 9.93 करोड़ की कमाई की.

Entertainment News LIVE: 'डकैत' मूवी ने कितनी की कमाई?

मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की 'डकैत' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'डकैत' मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 13.57 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DW3sDivEw9o/

Entertainment News LIVE: मोहित सूरी का बर्थडे आज

'सैयारा' के डायरेक्टर मोहित सूरी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. मोहित सूरी बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं. इनमें 'मर्डर 2', 'आवारापन', 'एक विलेन', 'मलंग', 'आशिकी 2' और 'सैयारा' जैसी फिल्में शामिल हैं. इन सभी फिल्मों को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था और आज भी दुनिया इन फिल्मों की दीवानी है.

Entertainment News LIVE: चित्रांगदा सिंह का X अकाउंट हुआ हैक

'मातृभूमि' की एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का X अकाउंट हैक हो गया है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी शेयर की है. चित्रांगदा सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से भी खास अपील की है. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, 'सभी को नमस्कार, मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. हम इसे रिकवर करने की प्रक्रिया में हैं. जब तक समस्या हल नहीं हो जाती, कृपया इस अकाउंट से संबंधित किसी भी गतिविधि या संदेश को अनदेखा करें. धन्यवाद.'

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ