Dhrundhar 2 Update: बिना इजाज़त ड्रोन उड़ाना पड़ा भारी, फिल्म ‘धुरंधर-2’ के लोकेशन मैनेजर पर मुंबई पुलिस का एक्शन, FIR दर्ज

Dhrundhar 2 Police Case: मुंबई पुलिस ने धुरंधर 2 के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ मुंबई पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई है. आरोप है कि बिना इजाजत के इलाके में ड्रोन उड़ाया गया था.

Dhrundhar 2 teaser FIR Mumbai police

Dhrundhar 2 teaser FIR Mumbai police

Dhrundhar 2 Mumbai Police FIR: मुंबई में फिल्म धुरंधर-2 की शूटिंग के दौरान नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है. साउथ मुंबई के संवेदनशील इलाके में बिना प्रशासनिक अनुमति ड्रोन उड़ाए जाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने फिल्म के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान खींचा था. रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की अपार सफलता के बाद इसके सीक्वल धुरंधर-2 को लेकर उत्साह चरम पर है. इसी बीच शूटिंग से जुड़ी एक खबर ने सुर्खियां बटोर ली हैं.

विज्ञापन

क्या है पूरा विवाद? (अंकुश जैसवाल की रिपोर्ट)

पुलिस के मुताबिक, धुरंधर-2 की शूटिंग के दौरान साउथ मुंबई के हाई-सिक्योरिटी फोर्ट इलाके में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जबकि इसके लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी. इस मामले में MRA मार्ग पुलिस स्टेशन ने 1 फरवरी को लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत FIR दर्ज की है. आरोप है कि अधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद नियमों का उल्लंघन किया गया.

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक सीन की शूटिंग के लिए ड्रोन कैमरे का प्रयोग किया गया था, लेकिन शूटिंग यूनिट के पास इसे उड़ाने की कोई वैध इजाज़त मौजूद नहीं थी.

विज्ञापन

शूटिंग सेट पर मौजूद थे संजय दत्त

बताया जा रहा है कि 1 फरवरी को फिल्म की शूटिंग का तीसरा दिन था, जिसमें अभिनेता संजय दत्त समेत पूरी यूनिट मौजूद थी. 30 जनवरी से ऐतिहासिक फोर्ट क्षेत्र को एक पुराने और भीड़भाड़ वाले पाकिस्तानी मोहल्ले की तरह सजाया गया था. इस शूटिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर-2’?

फिल्म धुरंधर-2 का टीज़र 3 फरवरी को यानी आज जारी किया गया. निर्देशक आदित्य धर द्वारा लिखी और निर्देशित यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन इसी बीच बिना इजाजत के ड्रोन उड़ाने के इस विवाद ने माहौल गर्म कर दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ