Jana Nayagan की फिर बढ़ी मुश्किलें, रिलीज से पहले लीक हुई फिल्म; मेकर्स ने जताई नाराजगी!

Jana Nayagan Movie Leaked: थलापति विजय की ‘जना नायकन’ एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है. फिल्म की मुश्किलें रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. खबरें हैं कि थलापति विजय की ये फिल्म सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लीक हो गई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Jana Nayagan Movie Leaked

Jana Nayagan Movie Leaked: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की ‘जना नायकन’ फिर चर्चाओं में आ गई है. फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है लेकिन आए दिन सुर्खियों में बनी हुई है. जहां एक तरफ फिल्म की रिलीज डेट पर विवाद चल रहा था, वहीं अब दूसरी तरफ फिल्म की लीक होने की खबर सामने आ रही है. जी हां खबरें हैं कि थलापति विजय की ‘जना नायकन’ फिल्म का 5 मिनट का सीन लीक हो गया है. सोशल मीडिया पर लीक हुआ ये सीन काफी वायरल हो रहा है. वहीं मेकर्स ने भी इस पर नाराजगी जताई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

फिल्म के सीन्स हुए लीक

थलापति विजय की फिल्म कई मुश्किलों का सामना कर रही है. वहीं अब रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का एचडी प्रिंट पाइरेटेड वेबसाइट्स पर लीक हो गया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म के सीन्स वायरल हो रहे हैं. इन सीन्स में थलापति विजय की एंट्री से लेकर एक्शन सीक्वेंस देखने को मिल रहे हैं. इससे मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी हैरान रह गए हैं. फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, ताकि उन्हें थलापति विजय की आखिरी फिल्म थिएटर में देखने का मौका मिले. वहीं जब अब फिल्म के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है तो फैंस भी नाराज हो गए हैं.

विज्ञापन

फैंस ने की कार्रवाई की मांग

वहीं खबरें हैं कि मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन्स लीक करने वालों पर नाराजगी जताई है. साथ ही जिन यूजर्स ने फिल्म के लीक हुए सीन्स को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उन लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. इन लोगों के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज कराई गई है. इसके साथ ही फैंस भी सोशल मीडिया पर पाइरेसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. अब आलम ये है कि ‘जना नायकन’ मूवी का नाम गूगल ट्रेंड्स में भी पहले नंबर पर छाया हुआ है.

विज्ञापन

थलापति विजय की आखिरी फिल्म

बता दें ‘जना नायकन’ की रिलीज डेट पोस्टपोन होने की वजह से ही फिल्म पर मुश्किलें आ रही हैं. वहीं ये फिल्म थलापति विजय के करियर की आखिरी फिल्म है. इस फिल्म के बाद एक्टर फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर रहे हैं और अपनी पार्टी टीवीके के साथ राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं. फिल्म में थलापति विजय के साथ-साथ मामिता बैजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ