Dhurandhar 2 Teaser: 'नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और…', 'धुरंधर 2' का टीजर रिलीज; 'हमजा' बन छाए रणवीर सिंह

Dhurandhar 2 Teaser Release: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज हो चुका है. फैंस को इसका लंबे समय से इंतजार था, अब टीजर को देख फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. एक्शन अवतार में रणवीर सिंह ने सारी लाइमलाइट लूट ली.

Dhurandhar 2 Teaser Release

The Revenge का टीजर रिलीज

Dhurandhar 2 Teaser Release: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज हो चुका है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस के बीच टीजर शेयर किया है. फैंस को The Revenge के टीजर का लंबे समय से इंतजार था, वहीं अब फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है. रणवीर सिंह इस टीजर में काफी क्लासी लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं सबका ध्यान रणवीर सिंह के लुक पर गया है, अपने 2 लुक्स में रणवीर सिंह ने ऑडिंयस का दिल जीत लिया है और एक्साइटमेंट भी तेज कर दी है.

विज्ञापन

टीजर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म The Revenge का टीजर 1 मिनट 12 सेकंड का है. इसमें उनके 2 लुक देखने को मिल रहे हैं. जहां एक लुक में एक्टर बिना बियर्ड के जसकीरत सिंह रंगी के रूप में नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरे लुक में लंबे बाल और बियर्ड में वो हमजा बने दिखाई दिए. वहीं रणवीर सिंह के साथ-साथ टीजर में संजय दत्त और आर माधवन की भी झलक देखने को मिली है. फिल्म के धांसू एक्शन सीन्स से एक बार फिर रणवीर सिंह छा गए.

विज्ञापन

1 डायलॉग ने जीता दिल

The Revenge के टीजर में रणवीर सिंह एक्शन अंदाज में ही नजर आ रहे हैं. वहीं टीजर के आखिर में रणवीर सिंह के एक डायलॉग ने सारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया. टीजर के आखिर में रणवीर सिंह बोलते हैं, ‘ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी.’ इस डायलॉग ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर भी इसी डायलॉग की खूब तारीफ भी हो रही है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

रणवीर सिंह ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर The Revenge के टीजर पर अपडेट शेयर किया था, जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई थी. इसका पहला पार्ट ‘धुरंधर’ पिछले साल 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था. ये फिल्म 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई थी. वहीं उसी टाइम मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ पर भी अपडेट शेयर किया था. ‘धुरंधर 2’ यानी The Revenge इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ