तड़कते-भड़कते Dhurandhar 2 के Teaser ने फैंस के उड़ाए होश, क्या पुरानी विरासत को बचा पाएगा फिल्म का नया अवतार?

Dhurandhar 2 Teaser Fans Reaction: Dhurandhar 2 का Teaser रिलीज हो गया है. इस तड़कते-भड़कते टीजर पर फैंस के मिक्सड रिएक्शन सामने आ रहे हैं. टीजर ने कुछ लोगों की दिलों की धड़कनों को बढ़ाया, तो वहीं कुछ लोगों ने शिकायतों के पुल बांध दिए. आइए जानते है.

Dhurandhar 2 Teaser Fans Reaction:

Dhurandhar 2 Teaser Fans Reaction:

Dhurandhar 2 Teaser Reaction: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. यह फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी. अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आ रहा है. 3 फरवरी 2026 को इसका टीजर रिलीज हुआ, जिसने फैंस को जोश से भर दिया. टीजर में रणवीर सिंह फिर से अपने खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं. वहीं इस तड़कते-भड़कते टीजर को देखकर फैंस की तरफ से मिक्सड रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

टीजर में क्या दिखा?

Dhurandhar 2 के टीजर की शुरुआत रणवीर के पहले किरदार यानी ट्रेनिंग के दौरान दिनों से होती है. इसमें रणवीर जवान दिखाए जा रहे हैं. फिर दिखाया गया कि कैसे हमजा मजारी अली ने टाउन पर कब्जा जमाया. टीजर में कई बार रणवीर को रहमान डकैत की जगह पर दिखाया गया है. वहीं कुछ कुछ सीन्स में पुराने वीडियोज का सहारा लिया गया, जिसकी झलक हमने पहली धुरंधर के दौरान देखी हुई है. टीजर के अंत में रनवीर अपनी मशहूर लाइन बोलते हैं – “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी.” यह लाइन ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से ली गई है, जो फैंस को बहुत पसंद आई. एक्शन सीन तेज हैं और बैकग्राउंड म्यूजिक दिल की धड़कन बढ़ा देता है.

फैन्स की तरफ से आए मिक्सड रिएक्शन

Dhurandhar 2 का टीजर देख कुछ लोगों की धड़कने तेज हो गई, तो वहीं कुछ लोग निराश हुए. X पर टीजर से जुड़े मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कई लोग मीम्स का सहारा लेकर टीजर के बारे में अपने विचार प्रकट कर रहे हैं.

विज्ञापन

कुछ यूजर्स का कहना है कि Dhurandhar 2 के टीजर में पहले वाली धुरंधर के कई सीन्स लिए गए हैं. तो इसमें ज्यादा कुछ फर्क समझ नहीं आ रहा. वहीं कुछ यूजर्स धुरंधर का पोस्टर शेयर करके उसी दिन रिलीज हो रही Toxic फिल्म देखने जाने की बात कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी शामिल हैं, जो धुरंधर 2 के इस टीजर से काफी प्रभावित हुए हैं और जल्द फिल्म रिलीज होने का इंतेजार कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर TOXIC और Dhurandhar 2 की तुलना

फैंस लगातार Dhurandhar 2 और TOXIC की तुलना कर रहे हैं. यह दोनों फिल्में एक ही दिन 19 मार्च, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं, जिससे लोगों के बीच काफी बड़ा डिवाइड देखने को मिल रहा है. कुछ लोग साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म TOXIC को ज्यादा बेहतर बता रहे, तो कुछ रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2 की तारीफों के पुल बांध रहे. यह देखने वाली बात होगी कि 19 मार्च को किसका पलड़ा ज्यादा भारी होने वाला है.

विज्ञापन

क्या बचेगी पुरानी विरासत?

पहली फिल्म ने देशभक्ति, जासूसी और बदले की कहानी से सबको जोड़ा था. अब सीक्वल में और ज्यादा एक्शन, ड्रामा और रिवेंज दिखने वाला है. डायरेक्टर आदित्य धर फिर से कमान संभाल रहे हैं. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल जैसे बड़े स्टार भी हैं. रिलीज डेट 19 मार्च 2026 है, जो ईद के समय है.

विज्ञापन

धुरंधर की सफलता

धुरंधर की सफलता ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म ने रिलीज के बाद तेजी से कमाई शुरू की. पहले कुछ दिनों में ही सैकड़ों करोड़ रुपये कमा लिए. भारत में यह 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी. दुनिया भर में भी इसकी कमाई 1300 करोड़ के करीब पहुंच गई. बजट कम होने के बावजूद इतनी बड़ी सफलता मिली.

ओटीटी पर भी धूम

थिएटर के बाद फिल्म धुरंधर नेटफ्लिक्स पर आई. सिर्फ 24 घंटे में यह नंबर 1 पर पहुंच गई. सभी पुरानी फिल्मों और शो को पीछे छोड़ दिया. लोग घर बैठे इसे देखकर खुश हुए. वहीं पाकिस्तान जैसे देश में फिल्म बैन होने के बावजूद भी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 ट्रेंड करती रही. बता दें कि ओटीटी पर भी इसने नए रिकॉर्ड बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ