Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Netflix पर छाई 2 घंटे 26 मिनट की कॉमेडी ड्रामा फिल्म, आते ही ‘धुरंधर’ से छीना नंबर-1 ताज

OTT पर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसने रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर 'को भी पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो दो हफ्तों से Netflix पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 24, 2026 17:39
Anaganaga Oka Raju
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है Anaganaga Oka Raju फिल्म

हर विकेंड पर कई सारी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज की जाती है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आते हैं. वहीं कुछ फिल्में सिनेमाघरों में ही सुर्खियां बटोर लेती है, तो कुछ को ओटीटी पर पहचान मिल जाती है. दरअसल, आज के दौर में लोग घर से बाहर जाकर फिल्में देखने कम पसंद करते हैं. आपको भी घर से बाहर जाकर फिल्में देखने का मन नहीं करता है, तो आप घर बैठे ही ओटीटी पर फिल्मों के मजे ले सकते हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसी कॉमेडी ड्रामा फिल्म लेकर आए हैं, जो पिछले दो हफ्तों से लगातार ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में इस दिग्गज कलाकार की मां बनी थीं Sridevi, पुराना किस्सा हुआ वायरल

---विज्ञापन---

Anaganaga Oka Raju कब हुई थी रिलीज?

यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म तेलुगु इंडस्ट्री की है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस मूवी में नवीन पॉलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी ने अहम किरदार निभाया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. दरअसल, यह फिल्म 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. वहीं फरवरी में इस फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा रहा है. इतना ही नहीं इस फिल्म ने ओटीटी पर रिलीज होते ही अपना दबदबा बना लिया है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की पिछली 5 फिल्मों की कमाई का हुआ खुलासा, सामने आया एक्टर का पूरा फिल्मी हिसाब

---विज्ञापन---

Netflix परह ट्रेंड कर रही ‘अमगनगा ओका राजू’

आपको बता दें कि तेलुगु की यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म पिछले 2-3 हफ्ते से नेटफ्लिक्स पर लगातार ट्रेंड कर रही है. दरअसल, जब यह कॉमेडी फिल्म ओटीटी पर रिलीज की गई थी, तो उसने शुरुआत में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को पीछे छोड़ दिया और नंबर-1 का खिताब अपने नाम कर लिया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘अमगनगा ओका राजू’ (Anaganaga Oka Raju) है. यह फिल्म 2 घंटे 26 मिनट की है. फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो एक आलसी और चालाक राजू नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना अपने वेडिंग डे पर निभाएंगी कोडावा परंपराएं! शादी को लेकर नया अपडेट आया सामने

‘अमगनगा ओका राजू’ OTT पर कब हुई रिलीज

इस फिल्म को बनाने में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत आई थी, तो वहीं फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था. यह मूवी थिएटर में 14 जनवरी को रिलीज की गई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. हालांकि, 26 दिन बाद ही इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया था. आपको बता दें कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 11 फरवरी को स्ट्रीम की गई थी.

First published on: Feb 24, 2026 05:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.