Aishwarya और Abhishek के तलाक रूमर्स पर आखिरकार अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?

Amitabh Bachchan On Aishwarya-Abhishek Divorce Rumor: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की खबरें पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई हैं। अब इन खबरों पर अमिताभ बच्चन ने रिएक्शन दिया है।

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan Reaction.

विज्ञापन

Amitabh Bachchan On Aishwarya-Abhishek Divorce Rumor: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अपने तलाक की खबरों को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा में बने हुए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि दोनों के रिश्ते में खटास आ चुकी है। यही वजह है कि दोनों लंबे वक्त से एक साथ दिखाई नहीं दिए हैं। बीते दिन ऐश्वर्या ने अपनी लाडली बेटी आराध्या बच्चन का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान भी अभिषेक उनके साथ नजर नहीं आए। फैंस भी कन्फ्यूज हैं कि आखिर सच क्या है? अब आखिरकार खुद अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक रूमर्स पर रिएक्शन दे दिया है। आइए जानते हैं कि बिग बी ने क्या कहा?

क्या बोले बिग बी

अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे और बहू के बीच चल रही तलाक की अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए आखिरकार विराम लगा ही दिया। उन्होंने अपने ब्लॉग में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। इसी के साथ स्थिति को संबोधित किया। बीते दिन गुरुवार को बिग बी ने अपने ब्लॉग पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने ऐश्वर्या और अभिषेक को लेकर आ रही तलाक की खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया था। ना ही इस बारे में बात की थी।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘अलग होने और जिंदगी में इसकी उपस्थिति पर विश्वास करने के लिए साहस, दृढ़ विश्वास और ईमानदारी की जरूरत होती है। मैं परिवार के बारे में बहुत कम कहता हूं क्योंकि यह मेरा एरिया है और मैं ही इसकी प्राइवेसी बनाकर रखता हूं। अटकलें तो अटकलें ही होती हैं.. वह बिना वेरिफिकेशन के झूठी अटकलें हैं।’

विज्ञापन

कैसे किया जाए वेरिफिकेशन

बिग बी ने ब्लॉग में यह सवाल भी उठाया कि खबरों का पहले वेरिफिकेशन कैसे किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा, ‘अपने व्यवसाय और अपने पेशे के विज्ञापन को प्रमाणित करने के लिए चाहने वालों से वेरिफिकेशन की मांग की जाती है। मैं उनकी अपने पसंदीदा पेशे में रहने की मर्जी को चुनौती नहीं दूंगा। मैं समाज की सेवा में उनके प्रयासों की सराहना करूंगा। हालांकि झूठ और चयनित प्रश्नचिह्न वाली जानकारी उनके लिए कानूनी सुरक्षा हो सकती है लेकिन संदिग्ध विश्वास का बीज इस सबसे अधिक यूज किए जाने वाले चिन्ह के साथ बोया जाता है?’

विज्ञापन

प्रश्नचिन्ह को बताया सेफ

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘कोई भी इंसान कुछ भी व्यक्त करे लेकिन उसके बाद वह ? लगा देता है तो वह खुद कह देता है कि जो जानकारी शेयर की जा रही है, वह संदिग्ध हो सकती है। हालांकि आप यह भी चाहते हैं कि पढ़ने वाला उसपर यकीन करे और उसे आगे बढ़ाए। रिएक्शन यकीन या नकारात्मक हो सकता है, जो भी हो लेखक को विश्वसनीयता प्रदान करें यही लेखक का बिजनेस है। दुनिया को असत्य या संदिग्ध असत्य से भर दें और बस आपका काम खत्म।’

विज्ञापन

इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने भले ही अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन का नाम नहीं लिया हो लेकिन इस ब्लॉग को दोनों के तलाक रूमर्स से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि जुलाई में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन में भी पूरी बच्चन फैमिली एक साथ स्पॉट हुई थी, जबकि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को लेकर अलग नजर आई थीं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें आ रही हैं। यह अलग बात है कि तलाक की इन खबरों पर दोनों में ​से किसी ने कभी रिएक्शन नहीं दिया। बीते दिन ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के जन्मदिन पर अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट की थी, जिसके जरिए उन्होंने तलाक रूमर्स पर ब्रेक लगाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ