Alpha Movie Opening Weekend Report: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘Alpha’ सिनेमाघरों में बवाल मचा रही है. ओपनिंग डे पर भले ही धीमी रफ्तार से आगाज किया हो, लेकिन धीरे धीरे यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म ‘Alpha’ ने अपने पहले ओपनिंग वीकेंड में कितने करोड़ बटोरे और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर क्या ओपीनियन है.
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh की फिल्म ‘Satluj’ को बड़ा झटका, ZEE5 India से अगले आदेश तक हटाई
फिल्म ‘Alpha’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘Alpha’ ने अपने पहले ओपनिंग वीकेंड में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹33.15 करोड़ से ₹33.93 करोड़ का नेट कलेक्शन और दुनिया भर में ₹52 करोड़ से ₹55 करोड़ का शानदार वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. यशराज फिल्म्स (YRF) स्पाई यूनिवर्स की इस पहली महिला प्रधान फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है.
Sacnilk की रिपोर्ट्स
Sacnilk और ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ से धीमी शुरुआत की. लेकिन दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 11.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. इस कलेक्शन में लगभग 22% की बढ़त दर्ज की गई. वहीं रविवार को तो फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. अपने पहले रविवार को फिल्म ने 13.18 करोड़ से 13.50 करोड़ के बीच कमाई की है. कुल इंडिया नेट कलेक्शन ₹33.15 करोड़ – ₹33.93 करोड़ के बीच हुआ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹52 करोड़ – ₹55 करोड़ हुआ है.
यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 में ‘भाभी जी’ जी की धमाकेदार एंट्री, बनीं शो की पहली वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट
फिल्म ने बनाए रिकॉर्ड्स
फिल्म ने महज दो दिनों के भीतर ही बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया था. आलिया भट्ट की ही पिछली एक्शन फिल्म ‘जिगरा’ (₹16.60 करोड़ वीकेंड) और वाईआरएफ की ‘मर्दानी 3’ (₹17.50 करोड़ वीकेंड) के मुकाबले ‘Alpha’ ने दोगुना से अधिक का कलेक्शन कर मजबूत पकड़ बनाई है.
फिल्म का बजट और लोगों का रिएक्शन्स
फिल्म का अनुमानित बजट ₹70 करोड़ से ₹80 करोड़ के बीच बताया जा रहा है. YRF स्पाई यूनिवर्स की अन्य फिल्मों की तुलना में यह बजट काफी नियंत्रित है. बता दें कि बड़े फिल्म समीक्षकों ने ने फिल्म को निराश करने वाला बताया है. क्रिटिक्स का मानना है कि फिल्म की कहानी काफी प्रेडिक्टेबल है और इसके स्क्रीनप्ले में कोई नयापन या थ्रिल नहीं है. VFX और कमजोर इमोशनल कनेक्ट की भी आलोचना की गई है. हालांकि, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का खतरनाक एक्शन अवतार लोगों को पसंद आ रहा है.
यह भी पढ़ें: Alpha Box Office Collection Day 3: संडे को आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन कमा डाले इतने करोड़
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
5 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
6 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
9 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
10 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
15 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
16 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
17 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines