Alpha Box Office Collection Day 3: संडे को आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन कमा डाले इतने करोड़

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस में जमकर गदर मचा रही है. फिल्म की ओपनिंग काफी कम हुई थी, लेकिन फिल्म ने संडे को कमबैक किया है और तीसरे दिन शानदार कमाई भी कर ली है.

Alpha Film

Alpha Film ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन?

Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ 03 जुलाई को सिनेमाघरों  में रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. इस मूवी में आलिया-शरवरी के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. इस मूवी को यशराज बैनर के तले तैयार किया गया है. YRF की स्पाई यूनिवर्स की अल्फा सातवीं फिल्म है. फिल्म ने रिलीज के पहले महज 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसने सबको हैरान कर दिया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘अल्फा’ ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन?

आलिया की फिल्म ‘अल्फा’ को रिलीज हुए आज तीन दिनों का समय हो चुका है. फिल्म ने तीसरे दिन शानदार कलेक्शन किया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं दूसरे दिन 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. ‘अल्फा’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को सबसे ज्यादा 13.25 करोड़ रुपये का शानदार कमाई किया है. इस मूवी ने तीन दिनों 34 करोड़ रुपये छापे है. फिल्म ‘अल्फा’ ने वर्ल्डवाइड 40.80 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगी कि क्या यह फिल्म मंडे टेस्ट में पास हो पाती है या नहीं.

विज्ञापन

कैसी है फिल्म ‘अल्फा’

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को बनाने में करीब 100 से 130 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इस मूवी में आलिया और शरवरी काफी दमदार एक्शन लुक में नजर आ रही है. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है. इस मूवी में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का कैमियो दिखाया गया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. इस मूवी ऋतिक के कैमियो को फिल्म का हाई पॉइंट माना जा रहा है. फिल्म ‘अल्फा’ में ऋतिक रोशन ने वार फिल्म का अपना किरदार कबीर निभाया है. स्पाई यूनिवर्स की यह पहली फिल्म है जिसमें दो हीरोइनें लीड रोल में नजर आ रही हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ