Diljit Dosanjh की फिल्म 'Satluj' को बड़ा झटका, ZEE5 India से अगले आदेश तक हटाई गई

मशहूर एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म ‘सतलुज’ को रिलीज के 3 दिन बाद ही ZEE5 से हटा दिया गया. इस बात की जानकारी जी 5 ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Satluj Movie

Satluj फिल्म को Zee5 India ने हटाया

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ (‘पंजाब 95’) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, फिल्म को रिलीज होने के तुरंत बाद ही ZEE5 इंडिया ने इसे अगले आदेश तक हटा दिया है. हालांकि, जी5 ने साफ किया है कि वो फिल्म के मेकर्स और क्रिएटिव विजन के साथ पूरी मजबूती से खड़े है. इतना ही नहीं फिल्म को वापस लाने के लिए कानूनी रास्ता अपनाएंगे.

विज्ञापन

आपको बता दें कि दिलजीत की इस मूवी ‘सतलुज’ का नाम पहले ‘पंजाब 95’ रखा गया था, लेकिन बाद में इसका नाम सतलुज रखा गया था. यह फिल्म 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की गई थी. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी से हटा दी गई है. दिलजीत यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है. इस मूवी में दिलजीत दोसांझ ने खालरा का किरदार निभाया है.

विज्ञापन

Zee5 ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

OTT प्लेटफॉर्म जी 5 ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा, ‘फिल्म ‘सतलुज’ को रिलीज होने के बाद से जबरदस्त प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. वह वाकई शानदार है’. वहीं जी5 ने यह भी कहा, ‘हम उन सभी दर्शकों के आभारी हैं, जिन्होंने इस मूवी को सब्सक्राइब किया, देखा और इसे सपोर्ट किया है. आप सभी का प्यार हमारे लिए और उन सभी लोगों के लिए काफी मायने रखता है, जिन्होंने इस मूवी को पर्दे पर उतारा है’. जी5 ने आगे यह भी कहा, ‘हम हमेशा ‘सतलुज’ फिल्म और इसके पीछे की क्रिएटिव सोच के साथ खड़े हैं’.

विज्ञापन

सिनेमाघरों में क्यों रिलीज नहीं हुई सतलुज

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ (पंजाब 95) सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई थी. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को रिलीज करने से पहले 120 से ज्यादा कट लगाने का आदेश दिया था. जिसके बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ