Allu Arjun Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ (Pushpa: The Rule) को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज देखा जा रहा है। सुपरस्टार के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। हो भी क्यों न इस फिल्म के लिए मेकर्स ने पानी की तरह पैसा जो बहाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘पुष्पा 2’ के 6 मिनट के एक सीन को शूट करने के लिए मेकर्स ने 60 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं।
एक सीन के लिए खर्च हुई मोटी रकम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पा 2’ के टीजर में एक सीन दिखाया गया था, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन गया था। कुछ ही मिनट में यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा। News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में 6 मिनट के एक सीन को शूट करने के लिए 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 6 मिनट लंबे सीन को शूट करने में करीब एक महीने का समय लग गया था। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, इस सीन में गंगम्मा जतारा परफॉर्मेंस और एक फाइट सीन दिखाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh संग तस्वीर में कौन? मिस्ट्री वुमन ने सिंगर की पत्नी बताए जाने पर तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच
टी-सीरीज ने खरीदे फिल्म के राइट्स
जाहिर है कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2’ एक बड़े बजट की फिल्म है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का टोटल बजट 500 करोड़ रुपये बताया जाता है। फिल्म के म्यूजिक राइट्स पहले ही बिक चुके हैं। अब खबर है कि टी-सीरीज ने फिल्म के वर्ल्डवाइड म्यूजिक राइट्स और हिंदी सैटेलाइट राइट्स 60 करोड़ रुपये में खरीद लिए है।
रिलीज से पहले पुष्पा 2 की मोटी कमाई
रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि ‘पुष्पा 2’ के ओटीटी राइट्स भी बिक चुके हैं। नेटफ्लिक्स ने 100 करोड़ रुपये में फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं। ऐसे में साफ है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही मोटी कमाई कर ली है। गौरतलब है कि ‘पुष्पा 2’ इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
Khatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
54 mins agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
2 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
4 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
7 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
10 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
10 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
12 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
12 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines