Allu Arjun Praises Animal: बॉलीवुड ही हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल कमाई के नए रिकार्ड्स सेट कर रही है। फैंस के बीच रणबीर कपूर की फिल्म का क्रेज अलग ही दिखाई दे रहा है। ‘एनिमल’ एक तरफ जहां बॉबी देओल (Bobby Deol) का जबरदस्त कमबैक साबित हुई है। वहीं, तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) भी अपने किरदार की वजह से लाइमलाइट बटोर रही हैं। हालांकि, दमदार स्टोरी के बावजूद भी ‘एनिमल’ को हेट का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं, अब ‘पुष्पा’ एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ‘एनिमल’ के सपोर्ट में उतरे हैं।
यह भी पढ़ें: करीबी के निधन से टूटीं भोजपुरी एक्ट्रेस Amrapali Dubey, बोलीं- ‘अपनी आखिरी सांस तक तुम्हें…’
अल्लू अर्जुन ने की ‘एनिमल’ की तारीफ
अब अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’ की भर-भरकर तारीफें की हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर अपनी राय रखी है और फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर की तारीफों में कसीदे पढ़े हैं। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बड़ी ही इज़्ज़त देकर उन्होंने सबके लिए एक खास मैसेज लिखा है जो पढ़कर फैंस भी खुशी से झूम उठेंगे। तो चलिए जानते हैं अल्लू अर्जुन ने किसके लिए क्या कहा है।
Image Credit: Instagram
कैसी लगी रणबीर की परफॉरमेंस?
उन्होंने फिल्म को लेकर कहा, ‘एनिमल बस माइंड ब्लोइंग है। सिनेमाई प्रतिभा से अभिभूत। बधाई हो! रणबीर कपूर जी भारतीय सिनेमा के प्रदर्शन को बिल्कुल नए स्तर पर ले गए। आपके द्वारा रचे गए जादू को समझाने के लिए मेरे पास वास्तव में शब्द नहीं हैं। उच्चतम स्तर के प्रति मेरा गहरा सम्मान। रश्मिका शानदार और मैग्नेटिक! डियर, यह आपका अब तक का बेस्ट परफॉरमेंस है और अभी और भी बहुत कुछ सामने आना बाकी है। बॉबी देओल जी आपका प्रभावशाली प्रदर्शन हमें चुप करा देता है। आपकी शानदार उपस्थिति सम्मान का कारण बनती है।’
बॉबी देओल और डायरेक्टर के लिए खास मैसेज
एक्टर ने आगे तारीफ करते हुए लिखा, ‘अनिल कपूर जी ‘एफ्फोर्ट्लेस्स और इंटेंस’ थे। आपका अनुभव बहुत कुछ कहता है सर। यह यंग लड़की तृप्ति डिमरी दिल तोड़ रही है। भगवन करे आप और भी दिल तोड़ दें! बाकी सभी आर्टिस्ट्स और टेक्नीशियन ने भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। बधाई हो ! और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा आप बस माइंड ब्लोइंग हो। आपने सभी सिनेमाई सीमाएं पार कर ली हैं। इंटेंसिटी को मैच नहीं किया जा सकता। आपने एक बार फिर हम सभी को प्राउड फील करवाया है। मैं स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि आपकी फिल्में अब और भविष्य में भारतीय सिनेमा का चेहरा कैसे बदलने जा रही हैं। एनिमल क्लासिक भारतीय सिनेमा की सूची में शामिल हो गई है।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines