आलिया-वेदांग की 'जिगरा' ने वीकेंड पर दिखाया जादू, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई दहाड़

Jigra Box Office Collection Day 3: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ की कमाई में उछाल देखी गई है। ‘जिगरा’ के तीसरे दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट जारी कर दी गई है। आइए देखते हैं कि फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की है।

Jigra Box Office Collection Day 3

Jigra Box Office Collection Day 3

विज्ञापन

Jigra Box Office Collection Day 3: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘जिगरा’ के तीसरे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जारी कर दी गई है। फिल्म ‘जिगरा’ ने धीमी ओपनिंग की थी। इस फिल्म को एवरेज रिव्यू मिले थे। फिल्म ‘जिगरा’ को छुट्टी के मौके पर रिलीज किया गया था। दशहरा वाले दिन रिलीज होने के बावजूद भी  फिल्म को उम्मीद से भी कम हाईप मिली थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म ‘जिगरा’ में भाई-बहन की कहानी को सराहा जा रहा है। इसी बीच फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट को जारी कर दिया गया है। आइए देखते हैं कि फिल्म ‘जिगरा’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की है।

फिल्म ‘जिगरा’ ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। इस फिल्म को छुट्टी वाले दिन का बिल्कुल भी फायदा नहीं मिला था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 4.55 करोड़ रुपए की कमाई की थी। आलिया भट्ट की फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखा गया था। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन  6.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म ‘जिगरा’ के तीसरे दिन कमाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आलिया भट्ट और वेदांग की फिल्म ने रविवार को 4.55 करोड़ रुपए की कमाई की है। ये शाम तक के आंकड़े हैं। इन आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। फिल्म की कमाई को देखते हुए ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म को वीकेंड की छुट्टी का फायदा मिला है। फिल्म ‘जिगरा’ की अब तक की टोटल कमाई 15.55 करोड़ की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Jigra Box Office Collection

Jigra Box Office Collection

फिल्म ‘जिगरा’ बजट- कास्ट

वासन बाला के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘जिगरा’ को सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा में तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म ‘जिगरा’ के टोटल बजट की अगर बात करें तो इसको 80 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। फिल्म ‘जिगरा’ में आलिया और वेदांग के अलावा मनोज पावा, विवेक गोबर और और राहुल रविंद्रन जैसे कलाकार भी हैं। आलिया ने सहमी और बेखौफ और कभी ना हौसला हारने वाली बहन के किरदार को बड़े ही अच्छे से निभाया है, वेदांग ने भी बहुत अच्छा काम किया है। दोनों भाई -बहन का प्यार बड़े पर्दे पर खुलकर नजर आया है। फिल्म के बाकी के कलाकारों ने अपने किरदार को बेहतरीन रूप से निभाया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

दिव्या ने फिल्म ‘जिगरा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बताया था फर्जी

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस थिएटर में फिल्म ‘जिगरा’ देखने पहुंची हैं। इस दौरान थिएटर पूरा का पूरा खाली नजर आ रहा है। इस फोटो में दिव्या ने आलिया भट्ट के पास सच में जिगरा होने की बात लिखी और बोला कि उनके पास सच में जिगरा है। साथ ही फिल्म के फर्जी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नाराजगी जाहिर की थी। दिव्या खोसले के पोस्ट का जवाब देते हुए करण जौहर ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए तंज कसा था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ