Alia Bhatt Remove Raha Photos on Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिया है। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर सिर्फ वही तस्वीरें मौजूद हैं, जिनमें राहा का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। अचानक लिए गए इस फैसले के पीछे का कारण क्या है? ये जानने के लिए फैंस भी उतावले हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने पैपराजी से कैमरा एक मिनट के लिए बंद करने को कहा था। एक्ट्रेस नहीं चाहती थीं कि पैपराजी राहा की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद करें। आलिया के इस फैसले पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक्ट्रेस ने क्यों हटाई तस्वीरें?
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम से बेटी राहा कपूर की तस्वीरों को हटाने का फैसला अचानक क्यों लिया है? इसके पीछे का कारण हर कोई जानना चाहता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने ऐसा सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए किया है। जाहिर है कि पिछले महीने जनवरी में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना के बाद से सैफ और करीना ने सख्त नियम बनाया है कि वह अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह की तस्वीरें पैपराजी को क्लिक करने नहीं देंगे। ये एक कारण हो सकता है कि आलिया भट्ट भी अपनी बेटी राहा का चेहरा पब्लिक की नजरों से दूर रखना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: ‘हमको और गोविंदा को..’ Sunita Ahuja ने Govinda संग तलाक की अफवाहों पर दिया रिएक्शन
रेडिट ने किया इस फैसले का सपोर्ट
उधर, आलिया भट्ट के इस फैसले का रेडिट ने समर्थन किया है। एक यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं यहां उनका 100% सपोर्ट करता हूं। आलिया का कभी प्रशंसक नहीं रहा। अधिकतर बार आलोचक रहा हूं, हाहा। सोशल मीडिया पर बहुत से खौफनाक और अजीब लोग हैं। एक अभिभावक के तौर पर उन्हें सुरक्षा के लिहाज से जो सही लगता है, वह करना चाहिए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ईमानदारी से कहूं तो अच्छा फैसला है।’
प्रियंका चोपड़ा ने भी लिया फैसला
बता दें कि आलिया भट्ट के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा को दुनिया की नजरों से दूर रख रही हैं। एक वक्त था जब प्रियंका ने अपनी बेटी की तस्वीरों को पब्लिक किया था। इसके बाद मालती मैरी की क्यूटनेस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थी। हालांकि पिछले कुछ वक्त से प्रियंका अपनी बेटी की सिर्फ उन्हीं तस्वीरों को शेयर करती हैं जिसमें उनका चेहरा नजर नहीं आता है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines