Alia Bhatt का घर की तस्वीरें लीक होने पर फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर बयान जारी कर प्राइवेसी को लेकर उठाए सवाल

Alia Bhatt Reaction On Invasion Of Privacy: आलिया भट्ट ने अपने घर की तस्वीरें लीक होने पर नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने बयान जारी कर मीडिया और फैंस से उन तस्वीरों को डिलीट करने को कहा है।

Alia Bhatt

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास। (Photo Credit- Social Media)

विज्ञापन

Alia Bhatt Reaction On Invasion Of Privacy: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के नए घर की तस्वीरें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आलिया भट्ट का 6 मंजिला घर सोशल मीडिया पर गॉसिप का हॉट टॉपिक बना हुआ है। किसी ने आलिया भट्ट के घर के बाहर की एक तस्वीर खींचकर उसे इंटरनेट पर शेयर कर दिया और इस फोटो में घर के अंदर तक झांका जा सकता है। ऐसे में अब आलिया भट्ट का अपने घर की लीक हुई तस्वीरों पर रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस मामले की गंभीरता पर बात करते हुए एक बयान जारी किया है।

आलिया भट्ट ने घर की फोटो वायरल होने पर निकाली भड़ास

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मैं समझती हूं कि मुंबई जैसे शहर में, जगह बहुत कम है- कभी-कभी आपकी खिड़की का व्यू दूसरे इंसान का घर होता है। लेकिन ये किसी को दूसरे के प्राइवेट रेजिडेंस को फिल्माने और उन वीडियो को ऑनलाइन डालने का हक नहीं देता। हमारे घर का एक वीडियो- जो अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है- रिकॉर्ड किया गया है और कई पब्लिकेशन्स ने शेयर किया है, वो भी बिना हमारी मर्जी या हमें जानकारी दिए। ये साफ-साफ प्राइवेसी का खंडन है और एक सीरियस सिक्योरिटी इशू भी।’

विज्ञापन

प्राइवेसी का हनन होने पर तोड़ी चुप्पी

आलिया भट्ट ने आगे लिखा, ‘बिना परमिशन के किसी की पर्सनल स्पेस का फोटो या वीडियो बनाना कंटेंट नहीं बल्कि उल्लंघन है। इसे नॉर्मलाइज नहीं किया जाना चाहिए। इसके बारे में सोचिए: क्या आप अपने घर के अंदर का वीडियो बिना आपकी जानकारी के पब्लिक्ली शेयर किया जाना बर्दाश्त कर सकते हैं? हम में से कोई भी नहीं कर सकता।’ इसके बाद आलिया भट्ट ने फैंस और मीडिया से एक खास गुजारिश भी की है।

आलिया भट्ट ने फैंस और मीडिया से की रिक्वेस्ट

आलिया भट्ट ने आखिर में लिखा, ‘तो ये हम्बल रिक्वेस्ट है- अगर आपको ऑनलाइन ऐसा कोई कंटेंट मिले, तो प्लीज उसे शेयर या आगे फॉरवर्ड न करें। और मीडिया में हमारे दोस्त जिन्होंने इन तस्वीरों और वीडियो को लगाया है, मैं उनसे रिक्वेस्ट करती हूं कि वो उन्हें तुरंत हटाएं। थैंक्यू।’ आपको बता दें, आलिया भट्ट ने ये दूसरी बार नाराजगी जाहिर की है। इससे पहले भी किसी ने उनके घर के अंदर की तस्वीरें ऑनलाइन लीक कर दी थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ