जिस Mirzapur ने बदली किस्मत, उसी को न करने की बार-बार मिली Ali Fazal को सलाह; आखिर क्या रही होगी इसकी वजह?

Ali Fazal On Mirzapur

Image Credit: Google

विज्ञापन

Ali Fazal On Mirzapur: अली फजल (Ali Fazal) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने कई सफल फिल्में देखर इंडस्ट्री में खास पहचान हासिल की है। वहीं, OTT पर भी अली फजल बेहतरीन परफॉरमेंस देकर सभी का दिल जीत चुके हैं। आज भी लोग उन्हें किसी गुड्डू भैया के नाम से ही पुकारते हैं जो उनका ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) का करैक्टर है। उनके इस किरदार ने सीरीज की सफलता में बड़ा योगदान दिया है। फैंस को अली फजल का ये रोल काफी पसंद आया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर को ‘मिर्जापुर’ न करने के लिए कहा गया था?

यह भी पढ़ें: Salman Khan के जीजा Aayush Sharma ने बॉलीवुड में पूरे किए 5 साल, स्पेशल नोट लिख दबंग खान को लेकर कही बड़ी बात

विज्ञापन

एक्टर ने किया रिवील

अब खुद गुड्डू पंडित यानी एक्टर अली फजल ने इस चीज़ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने खुद रिवील किया कि उन्हें इस सीरीज से क्यों दूर रहने की सलाह दी गई थी। तो चलिए जानते हैं आखिर मामला क्या है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने डायरेक्टर्स द्वारा दिए गए सुझाव पर बात करते हुए कहा, ‘जिस समय मुझे ये ऑफर किया गया था, उस समय ज्यादा शो नहीं हो रहे थे। लेकिन मुझे दुनिया के दूसरी तरफ अपना काम करने का मौका मिला है। मुझे वहां दिख गया था। मैंने मॉडल को काम करते हुए देखा। मैं कई जाने-माने डायरेक्टर्स को जानता हूं जिन्होंने मुझे मिर्जापुर का हिस्सा नहीं बनने के लिए कहा था।’

Ali Fazal On Mirzapur

Image Credit: Google

ये थी वजह

उन डायरेक्टर्स ने उस वक्त अली से कहा, ‘ये क्या कर रहे हो? ये तो आएगा 5-6 साल में।’ हालांकि, अली फजल ने किसी की भी बात नहीं मानी और उन्होंने इस सीरीज में काम किया। कहना होगा एक्टर का ये फैसला उनके करीयर के लिए एक दम सही साबित हुआ। इस सीरीज के बाद एक्टर के करियर ने असल में रफ्तार पकड़ी। आज अली को गुड्डू भैया के रोल में देखकर फैंस का मन खुश हो जाता है। वहीं, इस सीरीज का तीसरा पार्ट आने वाले है।

विज्ञापन

हॉलीवुड में भी किया काम

मिर्जापुर सीजन 3 में क्या होगा ये देखने के लिए सभी लोग बेताब बैठे हैं। वहीं, अली फजल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म ‘खुफिया’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इसके अलावा वो कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं। बॉलीवुड फिल्म फुकरे ने भी उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ