Akshay Kumar Tiger Shroff: बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही इनकी सुकून भरी जिंदगी में आग लगाने का काम कर रहा है। ये वीडियो है बीती रात का जब ये दोनों एक्टर्स मुंबई पुलिस के सबसे बड़े इवेंट उमंग पुलिस शो में पहुंचे थे। इस दौरान इन दोनों ने साथ में एंट्री ली थी, वो भी कुछ इस अंदाज में कि वहां मौजूद हर शख्स इनके स्टाइल पर फिदा हो गया। लेकिन अब उनका यही वीडियो सोशल मीडिया पर इनके ट्रोल होने का कारण बन गया है।
यह भी पढ़ें: मशहूर सिंगर की बहन के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर छाई शोक की लहर
अक्षय और टाइगर पर भड़के लोग
वैसे भी आए दिन अक्षय कुमार किसी न किसी वजह से ट्रोल होते ही रहते हैं। ऐसे में इस बार उनसे एक ऐसी भूल हो गई जिसकी वजह से अब लोग पुलिस एक्शन की डिमांड कर रहे हैं। बता दें, जल्द ही अक्षय और टाइगर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। ऐसे में इन दोनों ने इस इवेंट में साथ में एंट्री ली, वो भी पुलिस की गाड़ी पर शान से खड़े होकर। इनका स्वैग दिखाने का ये तरीका अब सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा। एक्टर्स का हीरो बन एंट्री करने के लिए पुलिस की गाड़ी पर खड़े होना अब सभी को निराश कर गया है। इसे लोग पुलिस का अपमान बता रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी तक की डिमांड कर रहे हैं।
यूजर्स के रिएक्शंस
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने इन दोनों को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। ऐसे में अब एक यूजर ने लिखा, ‘महाराष्ट्र पुलिस को इस स्टंट के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए..यह बहुत अपमानजनक है।’ तो एक ने लिखा, ‘अगर लोग पुलिस की गाड़ी पर खड़े रहते तो? इन पर क्यों एक्शन नहीं होता है।’ किसी ने लिखा, ‘गवर्नमेंट अथॉरिटी का अपमान… इसके लिए बाहर से ऑटो मंगवा लेते।’ तो कोई बोला, ‘कोई अन्य वाहन होना चाहिए था लेकिन पुलिस वाहन नहीं।’ एक ने कहा, ‘पुलिस का अपमान है ये।’
जमकर ट्रोल हो रहे एक्टर्स
इतना ही नहीं एक शख्स ने लिखा, ‘और वह रोड सेफ्टी का एम्बेसडर हैं। और सरकारी गाड़ी पर ये ड्रामा कर रहे हैं। अक्की का बहुत सम्मान किया जाता है, मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा कैसे किया।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या यह कानून का उल्लंघन नहीं है?’ किसी ने कहा, ‘उन्हें महाराष्ट्र पुलिस की गाड़ी पर खड़ा करना कितना अपमानजनक एक्ट है, उन्होंने नाम और शोहरत तो कमा ली लेकिन सम्मान कमाने और उसे वापस देने में असफल रहे।’ एक ट्रोलर बोला, ‘यह अच्छा नहीं है.. पुलिस वाहन का अपमान.. शर्म की बात है।’ तो किसी ने लिखा, ‘इन दोनों जोकरों ने मुंबई पुलिस का अपमान किया। उन्हें शर्म आनी चाहिए बेवकूफ।’ तो एक ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा, ‘बोलो जुबां केसरी…. पुलिस की गाड़ियों को भी नहीं छोड़ा।’
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 hr agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
2 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
4 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
4 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
6 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines