हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Raid का ट्रेलर देख Akshay Kumar के मुंह से निकली वाह, 'सूर्यवंशी' ने की 'सिंघम' की फिल्म की तारीफ

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने अजय देवगन की फिल्म रेड का ट्रेलर देखने के बाद उनकी तारीफ की है। अक्षय ने ट्वीट करते हुए पूरी टीम को बधाई और अपनी गुड विशिज दी हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar Praises Ajay Devgan Movie Raid Trailer

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसने फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के दिग्गजों का भी ध्यान खींचा है। फिल्म की झलक जहां दर्शकों में रोमांच भरने में कामयाब रही, वहीं खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने भी ट्रेलर देखकर अजय देवगन की जमकर तारीफ की है।

ट्वीट करते हुए फिल्म की टीम को दी बधाई

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की टीम को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। अपने अंदाज में अक्षय ने अजय को ट्रेलर के लिए सराहते हुए ये भी कहा कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी मिलनी चाहिए।

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- भाई क्या ट्रेलर है। उम्मीद करता हूं कि तुम्हारी 75 रेड बॉक्स ऑफिस पर 75 हफ्ते चले। बहुत बहुत सारी गुड विशिज फिल्म के लिए अजय। रितेश देशमुख तुम्हें सूट करता है विलेन का रोल।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी के बारे में

ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा और समाजिक मुद्दों की झलक ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म में अजय एक इनकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका में हैं, जो भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ मोर्चा खोलता है। वहीं रितेश देशमुख इस बार एक अलग ही अवतार में नजर आने वाले हैं। उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है, जिसे देख फैंस हैरान हैं। अक्षय ने रितेश की एक्टिंग की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें ग्रे शेड्स वाले किरदार में देखना काफी दिलचस्प अनुभव है।

अक्षय और अजय का फिर दिखा दोस्ताना 

अक्षय और अजय के बीच की ये दोस्ताना केमिस्ट्री पहले भी कई बार देखने को मिली है। चाहे वो कॉमिक टाइमिंग हो या सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को चुटीले अंदाज में जवाब देना, दोनों एक्टर्स एक-दूसरे की फिल्मों को खुले दिल से सपोर्ट करते आए हैं। इस बार भी खिलाड़ी कुमार ने अपने ट्वीट से ये जता दिया कि जब बात टैलेंट की हो, तो वे बिना किसी हिचक के सराहना करना जानते हैं।

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

गौरतलब है कि ‘रेड 2’ 2018 में आई अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है, जो एक सच्ची घटना पर आधारित थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म को इस बार भी राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है और कहानी पहले से भी ज्यादा तीव्र और धारदार नजर आ रही है।

फिल्म की स्टार कास्ट में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर भी नजर आने वाली हैं। फिलहाल तो ट्रेलर ने ही फैंस के बीच काफी चर्चा बटोर ली है और अजय के फैंस उन्हें एक बार फिर दमदार अवतार में देखने के लिए बेताब हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Apoorva Mukhija को मिला पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir का सपोर्ट, बोलीं- ऐसा करने वाले नरक में जाएंगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola