Ajith Kumar की कार डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बची एक्टर की जान

Ajith Kumar: मशहूर एक्टर अजित कुमार की कार का एक्सीडेंट हो गया। अजित कार रेस की प्रैक्टिस कर रहे थे और इस दौरान उनकी कार बेहद स्पीड में थी और अचानक से जाकर डिवाइडर से टकरा गई। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Ajith Kumar

Ajith Kumar

विज्ञापन

Ajith Kumar: सिनेमा जगत से बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। मशहूर एक्टर की कार का एक्सीडेंट हो गया और कार पलटते-पलटते बची है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद फैंस परेशान हो गए हैं और एक्टर के बारे में जानना चाहते हैं। ये हादसा भले ही बेहद खतरनाक था, लेकिन इसमें अभिनेता बाल-बाल बच गए हैं।

रेसिंग के दीवाने हैं अजित

दरअसल, मशहूर तमिल सुपरस्टार अजित कुमार, जो रेसिंग के दीवाने हैं, दुबई में उनकी हाई स्पीड कार अचानक से डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि अजित की कार रेस कर रही है और हाई स्पीड में होने की वजह से वो अचानक से बैरियर ये जा टकराई।

विज्ञापन

कार का बुरा हाल

रिपोर्ट्स की मानें तो, इस हादसे में एक्टर की पोर्श 911 GT3 कप कार का बुरा हाल हुआ है। सामने आए वीडियो में भी देखा जा सकता है कि एक्टर की कार के आगे के परखच्चे उड़ गए हैं। बता दें कि अभिनेता अजित कुमार 24H दुबई 2025 कार रेसिंग के लिए तैयार है। इसमें शामिल होने से पहले एक्टर प्रैक्टिस कर रहे थे और इस दौरान वो 180 की स्पीड़ में कार चला रहे थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बता दें कि अभिनेता अजित कुमार रेसिंग टीम के मालिक हैं। अजित अपने साथियों मैथ्यू डेट्री, फैबियन डफीक्स और कैमरन मैकलियोड के साथ पोर्श 992 क्लास में भी भाग लेंगे। हालांकि, अब इसमें भाग लेने से पहले ही उनके साथ ये हादसा हो गया, तो एक्टर के फैंस परेशान हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं और एक्टर का हाल ले रहे हैं।

विज्ञापन

एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहते हैं अजित

हालांकि, अभिनेता के फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो ठीक हैं। इसके अलावा अगर अजित की बात करें तो वो अपने काम को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अजित की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं और उन्हें खूब पसंद करते हैं। ना सिर्फ रोमांस बल्कि अजित एक एक्शन हीरो भी हैं। इतना ही नहीं बल्कि अजित एक कमाल के कार रेसर भी हैं।

फार्मूला एशिया बीएमडब्ल्यू चैंपियनशिप

अजित कार रेसिंग के लिए विदेश भी गए हैं, जिनमें दुबई के अलावा जर्मनी और मलेशिया भी शामिल हैं। साल 2003 में अजित ने फार्मूला एशिया बीएमडब्ल्यू चैंपियनशिप में भाग लिया था। वहीं, अब वो अपने 24H दुबई 2025 कार रेसिंग को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ