Ponniyin Selvan 2 Trailer: ऐश्वर्या राय ने शेयर किया 'पीएस-2' का पोस्टर, जानें कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?
Edited By Nancy Tomar

PS 2 Box Office Collection
Edited By Nancy Tomar

PS 2 Box Office Collection
Ponniyin Selvan 2 Trailer: इन दिनों हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है।
फैंस को भी इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
बता दें कि बीते दिन यानी मंगलवार को बी टाउन की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ का लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है। पीएस-2 के इस पोस्टर में साउथ सुपरस्टार विक्रम और पीएस के अदिथा करिकलां नजर आ रहे हैं। पोस्टर को रिलीज करते हुए एक्ट्रेस ने ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के ट्रेलर को लेकर भी जानकारी दी है।
ऐश के मुताबिक फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ का ट्रेलर आज यानी बुधवार 29 मार्च को रिलीज होगा। पोस्टर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय ने कैप्शन में लिखा कि- ‘उनकी आंखों में आग, उनके दिलों में प्यार, उनकी तलवारों पर खून, सिहांसन को लेकर लड़ने के लिए चोल वापस आएंगे।’
बता दें कि बीते साल 30 सितंबर 2022 में ‘पोन्नियन सेल्वन-1’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। इस वजह से ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस बीच अब ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ (Ponniyin Selvan 2) आने वाली है, जिसको लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। वहीं, फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये मणिरत्नम की ये फिल्म अगले महीने 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बता दें कि चोल शासकों की शानदार कहानी का ताना-बाना ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के डायरेक्टर मणिरत्नम ने इस फिल्म के पहले पार्ट में ये साबित कर दिया कि ऐसे ही उनका नाम साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर्स में शुमार नहीं हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: