Ahsaas Channa Dating Taaruk Raina: वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ में एक दूसरे के साथ काम करने के बाद अहसास चन्ना और तारुक रैना एक दूसरे के काफी करीब आ गए हैं। इन दिनों दोनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं का हिस्सा बने हुए हैं जिसकी वजह है दोनों के बीच के डेटिंग रूमर्स। इन दोनों के बीच रोमांस की खबरें इन दिनों सनसनी मचा रही हैं और हाल ही में अहसास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो अपने को-स्टार तारुक के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने हार्ट इमोजी डाला, जिससे उनके रिश्तों की अफवाहों को और हवा मिल गई है।
अहसास ने शेयर की तारुक के साथ तस्वीर
जैसे ही अहसास ने ये तस्वीर शेयर की, उनके पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन्स का सिलसिला शुरू हो गया। एक यूजर ने लिखा, ‘सबसे प्यारे’ तो किसी ने कमेंट किया, ‘आप दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दो।’ वहीं कुछ यूजर्स ने दिल और बुरी नजर वाले इमोजी भी पोस्ट किए। दोनों के बीच डेटिंग की खबरों के बाद अब फैंस काफी खुश हैं।
अहसास और तारुक के बीच की केमिस्ट्री को लेकर दर्शक पहले भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं और अब ‘मिसमैच्ड’ के तीसरे सीजन की रिलीज को लेकर दोनों के बीच खास बॉन्डिंग को लेकर भी चर्चे खूब हो रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है।
अहसास चन्ना का करियर
अहसास चन्ना की बात करें तो उन्होंने टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपने अभिनेय से एक मजबूत पहचान बनाई है। वहीं तारुक रैना भी कई वेब शोज में काम कर चुके हैं और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुके हैं। ‘मिसमैच्ड’ के तीसरे सीजन में दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा अहसास चन्ना इन दिनों अपने दूसरे ओटीटी प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Kashmera Shah बोल भी नहीं पा रहीं’, भाभी के एक्सीडेंट के बाद ननद Arti Singh ने दिया हेल्थ अपडेट
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
17 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines