---विज्ञापन---

‘Kashmera Shah बोल भी नहीं पा रहीं’, भाभी के एक्सीडेंट के बाद ननद Arti Singh ने दिया हेल्थ अपडेट

Arti Singh on Kashmera Shah Accident News: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह के साथ भयंकर हादसा हो गया। अब उनकी ननद आरती सिंह ने उनके एक्सीडेंट पर बयान दिया है।

---विज्ञापन---

Arti Singh on Kashmera Shah Accident News: जानी-मानी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी के साथ विदेश में बड़ा हादसा हो गया। उनके साथ मॉल में बड़ी दूर्घटना हो गई। अब कश्मीरा की ननद आरती सिंह ने भी भाभी को लेकर हेल्थ अपडेट दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि वो बहुत ज्यादा घबरा गई थीं लेकिन अब राहत की बात ये है कि कश्मीरा ठीक हैं। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बातचीत करते हुए आरती सिंह ने बताया कि उन्हें नाक में गंभीर चोट लगी है।

कश्मीरा शाह हुईं हादसे का शिकार

पॉपुलर एक्ट्रेस कश्मीरा शाह अमेरिका में एक हादसे का शिकार हो गईं। ये घटना एक मॉल में हुई, जब कश्मीरा एक टूटे हुए शीशे से टकरा गईं और इससे उनका चेहरा बुरी तरह से घायल हो गया। उनके नाक में चोट लगी और काफी खून बहने लगा, लेकिन भगवान का शुक्र है कि अब कश्मीरा की हालत स्थिर है और वो जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी। कश्मीरा ने इस हादसे की जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी थी, जिसके बाद उनके दोस्त और परिवारवाले चिंता में पड़ गए थे।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)

 

---विज्ञापन---

कश्मीरा शाह के फैंस को हुई चिंता

कश्मीरा शाह के फैंस को जब ये खबर मिली, तो सभी परेशान हो गए। कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें खून से सने हुए कपड़े नजर आ रहे थे। अभिनेत्री ने लिखा था, ‘धन्यवाद भगवान, मुझे बचाने के लिए। ये एक अजीब हादसा था। कुछ बड़ा होने वाला था, लेकिन छोटी सी घटना में ही टल गया। उम्मीद है कि चेहरे पर कोई निशान नहीं रहेगा। हर दिन को एक पल में जीना चाहिए। मैं जल्दी ठीक हो जाऊं, ऐसा मुझे इंतजार है। आज अपने परिवार को बहुत याद कर रही हूं।’

आरती सिंह ने दिया रिएक्शन

कश्मीरा शाह की ननद और अभिनेत्री आरती सिंह ने भी इस मामले पर बात की। आरती ने कहा, ‘हम सभी बहुत चिंतित हो गए थे जब हमने कश्मीरा का पोस्ट देखा। मैंने कश्मीरा से बात की और उन्होंने बताया कि वो अब ठीक हो रही हैं। ये हादसा मॉल में हुआ था, जब वो शीशे से टकरा गईं। वो हादसे के बाद बोल नहीं पा रही थीं। हालांकि अब वो सुरक्षित हैं और स्थिति बेहतर हो रही है।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘भयानक एक्सीडेंट था, बहुत ज्यादा खून बह गया’, Krushna Abhishek ने पत्नी Kashmeera Shah का दिया हेल्थ अपडेट

First published on: Nov 18, 2024 05:11 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola