---विज्ञापन---

Orry की शादी में सेलेब्रिटीज को नहीं मिलेगा इनविटेशन? खास 500 लोग होंगे शामिल

Orry Wedding: ओरहान अवात्रामणि की शादी को लेकर एक खुलासा हुआ है। ओरी कब शादी करेंगे और उनकी शादी में किन लोगों को न्योता मिलेगा, अब उन्होंने इसका खुलासा कर दिया है। उनकी शादी में सिर्फ 500 लोगों को इनवाइट किया जाएगा। अब वो कौन होंगे चलिए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Orry Wedding: ओरहान अवात्रामणि (Orry Awatramani) उर्फ ओरी (Orry) को आज पूरी दुनिया पहचानती है। इस शख्स ने सिर्फ सेलिब्रिटीज के साथ फोटोज खिंचवा- खिंचवा कर अपना करियर बना लिया है। ओरी अब इतने फेमस हो गए हैं कि उनके लाखों फैंस हैं। अगर आप उनका सोशल मीडिया देखेंगे तो आपको नजर आएगा कि उनकी कितनी फैन फॉलोइंग है। अब लोग उन्हें पसंद करने लगे हैं। ऐसे में अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ओरी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है।

कब होगी ओरी की शादी?

दरअसल, हाल ही में ओरी को भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के पॉडकास्ट में हिस्सा लेते हुए देखा गया है। इस पॉडकास्ट में भारती और हर्ष ने अपने गेस्ट ओरी से कई मजेदार सवाल पूछे और ओरी भी सभी सवालों का सच-सच जवाब देते हुए नजर आए। इस दौरान इस पॉपुलर कपल ने सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी से उनकी शादी को लेकर भी सवाल कर डाला। भारती और हर्ष ने उनसे पूछा कि उनका शादी को लेकर क्या प्लान है? वो कब शादी करेंगे?

---विज्ञापन---

ओरी की शादी में कौन होंगे 500 मेहमान?

इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने अपनी शादी की उम्र का खुलासा कर डाला। ओरी ने इस दौरान साफ कहा है कि जब वो 33, 34 या 35 साल के हो जाएंगे तब वो शादी करेंगे। साथ ही इस पॉडकास्ट में ओरी ने एक और इंटरेस्टिंग बात बताई है। उनकी शादी में गेस्ट कौन होंगे और किन- किन लोगों को ओरी की शादी का इनविटेशन मिलेगा अब वो भी रिवील हो गया है। उनका कहना है कि उनकी शादी में 500 मेहमान आने वाले हैं। हालांकि, हैरानी की बात तो ये है कि इनमें से एक भी सेलिब्रिटी नहीं है। अब ये 500 लोग कौन हैं चलिए जानते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sherlyn Chopra हुईं Oops मोमेंट का शिकार, कैमरे के सामने खिसक गया टॉप

सेलेब्स को नहीं मिलेगा न्योता

दरअसल, ओरी ने बताया है कि उन्होंने पहले एक पार्टी की थी जिसमें उनके 500 फैन शामिल हुए थे। इन सभी फैंस ने ओरी को खूब प्यार दिया। ओरी ने इन सभी को एक टी शर्ट दी थी और अब जिन लोगों के पास ये टी शर्ट होगी सिर्फ वो लोग ही उनकी शादी में शामिल हो पाएंगे। अब उनका ये बयान सुनकर न सिर्फ भारती और हर्ष हैरान हैं बल्कि फैंस भी चौंक गए हैं। अब ओरी की बात सुनकर तो ऐसा लग रहा है जैसे इस शादी में कोई भी सेलिब्रिटी शामिल नहीं हो पाएगा।

---विज्ञापन---
First published on: May 10, 2024 06:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola