Actress Laila Khan Death Reason: एक्ट्रेस लैला खान (Laila Khan) को मौत के 13 साल बाद आज जाकर इंसाफ मिला है। आज उनके हत्यारे पिता परवेज टाक को सजा-ए-मौत का फरमान सुनाया गया है। लैला खान के पिता ने न सिर्फ उनका बल्कि उनकी मां और भाई-बहन समेत 6 लोगों का उन्हीं के फार्म हाउस पर कत्ल कर दिया था। एक के बाद एक हत्याओं के बाद इस शख्स ने सबकी लाशें वहीं बाहर जमीन में दफना दी थीं। लेकिन सवाल ये उठता है कि लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
परवेज टाक ने क्यों किए 6 खून?
उसके मन में ऐसी कौन-सी बात चल रही थी कि उस शख्स ने अपने हाथ 6 लोगों के खून से रंग लिए? दरअसल, अब इस बात का खुलासा हो गया है। पता चला है कि परिवार में कई चीजों को लेकर खटपट चल रही थीं और मामला सिर्फ पैसों और प्रॉपर्टी का नहीं था। परवेज टाक के दिमाग में कुछ ऐसी बातें चल रही थीं जिसके बाद उसने अपने ही परिवार को खत्म करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा और मौका देखते ही अपने हाथों से सबकी जिंदगी की डोर काट दी।
क्या थी इस भयानक गुस्से की वजह?
दरअसल, एक्ट्रेस लैला का अपनी मां सेलिना और चार भाई-बहनों के साथ एक अच्छा रिश्ता था। सभी लोग साथ में छुट्टियां बिता रहे थे लेकिन फार्म हाउस में एन्जॉय करने गए इन सब लोगों की खुशियों को परवेज टाक की बुरी नजर लग गई। बता दें, परवेज खान न सिर्फ प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था बल्कि उसके दिमाग में और भी कई सारी बातें चल रही थीं। उसे ऐसा लगता था कि उसकी परिवार में कोई इज्जत नहीं करता। वो सबके बीच खुद को अलग महसूस करता था। साथ ही उस पर कुछ क्रिमिनल रिकॉर्ड थे, जिसकी वजह से एक्ट्रेस के परिवार वाले उसे कुछ खास पसंद नहीं करते थे।
यह भी पढ़ें: Hamare Baarah के स्टार्स को मिली रेप और जान से मारने की धमकियां, पुलिस स्टेशन पहुंचा मामला
पत्नी के बाद बिछा दीं बाकियों की लाशें
दूसरी तरफ परवेज को ऐसा भी लग रहा था कि उसकी पत्नी यानी एक्ट्रेस की मां अपने सभी बच्चों को लेकर दुबई शिफ्ट होने की तैयारी कर रही है। वो सभी लोग परवेज के साथ नौकरों का सुलूक करते थे। ऐसे में वो डरा हुआ था कि ये सब लोग उसे यहां अकेले छोड़कर जाने वाले हैं। ऐसे में उसने अपने मन में इन सभी को लेकर नफरत की आग पाल रखी थी। ऐसे में वो जैसे ही जेल से छूटा उसने सेलिना से प्रॉपर्टी को लेकर लड़ाई की और गुस्से में उसका कत्ल कर दिया। जब बाकी लोगों ने कत्ल होते हुए देखा तो एक-एक कर उसने सभी की जान ले ली। पुलिस को इनके शव ऐसी हालत में मिले थे कि इन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया था।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines