हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ileana D'Cruz: इलियाना डिक्रूज पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, मिरर सेल्फी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

विज्ञापन
Ileana D'Cruz

Ileana D’Cruz: एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्रेंसी भी अनाउंस की थी, जिसके बाद हर कोई हैरान हो गया था।

इस बीच अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए स्टोरी शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री का प्रैग्नेंसी ग्लों साफ नजर आ रहा है।

इलियाना डिक्रूज ने फिर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

इलियाना डिक्रूज अपने फैंस को अपडेट करने के लिए अक्सर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर था, जिसमें एक्ट्रेस अपने पेट डॉग के साथ बिस्तर पर आराम करती हुई नजर आ रही है। साथ ही उनके हाथ में कॉफी का मग भी हैं और वो कॉफी की चुस्कियां ले रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस इलियाना ने अपने बेबी बंप की झलक भी दिखाई थी।

विज्ञापन

Ileana D’Cruz

ब्लैक आउटफिट में नजर आई एक्ट्रेस

वहीं अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टा स्टोरी पर फोटोज शेयर किए हैं, जिसमें उनका प्रैग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है। इन फोटोज में एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। साथ ही इन तस्वीरों में इलियाना ने अलग-अलग एंगल से अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। इन फोटोज को शेयर करते हुए इलियाना ने कैप्शन में लिखा है कि- ‘ये सब एंगल के बारे में है।’

विज्ञापन

Ileana D’Cruz

8 अप्रैल 2023 को की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

बता दें कि अभिनेत्री ने 8 अप्रैल 2023 को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इस खबर से हर कोई हैरान रह गया था। इसको लेकर एक्ट्रेस ने दो क्यूट फोटो शेयर की थी। साथ ही कैप्शन में लिखा था कि- “कमिंग सून, मैं तुमसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, मेरी नन्ही जान।”

विज्ञापन

अपनी लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करती है एक्ट्रेस 

बताते चलें कि एक्ट्रेस हमेशा ही अपनी लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करती है। वहीं, पहले की कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि- इलियाना कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं और दोनों के रिश्ते की अफवाहें सामने आईं थीं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola