हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sunny Deol की ‘बंटवारा 1947’ पर भारी पड़ी रवि तेजा की ‘इरुमुडी’, जानें बॉक्स ऑफिस पर कौन निकला आगे?

इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में रिलीज हुई है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं. लेकिन आज हम आपको सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और रवि तेजा की मूवी  ‘इरुमुडी’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
‘बंटवारा 1947’ पर भारी पड़ी रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ (PIC- Mythri Movie Makers, Aamir Khan Talkies. Youtube)

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और प्रीति जिंटा की मूवी ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है. इस मूवी को रिलीज हुए आज 11 दिन हो चुके हैं, तो वहीं अब फैंस भी इस मूवी के कलेक्शन के बारे में जानना चाहते हैं.

‘बंटवारा 1947’ ने 11वें दिन इतने का किया कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इस मूवी ने सबसे ज्यादा कलेक्शन 14 अगस्त को 13.50 करोड़ रुपये का किया था. इस मूवी ने पहले हफ्ते में 33.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं मूवी ने आज यानी 24 अगस्त को खबर लिखे जाने तक 0.20 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म ने 11 दिनों में 37.00 करोड़ का बिजनेस की है. फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में एक्टर सनी देओल के आलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल भी नजर आए हैं. यह मूवी भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 43.91 करोड़ किया है, तो वहीं नेट कलेक्शन 37.00 करोड़ का किया है.

यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के आगे नहीं टिक पाई सनी की ‘बटवारा 1947’, जानें बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?

विज्ञापन

‘इरुमुडी’ ने 4 दिन में छापे इतने करोड़

साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की एक मूवी ‘इरुमुडी’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. यह फिल्म 21 अगस्त को थिएटर में रिलीज की गई थी, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. रवि तेजा की इस मूवी को रिलीज हुए आज यानी 24 अगस्त को 4 दिन हो गए हैं. यह एक तेलुगू भाषा की फिल्म है, जो लोगों को अपना दीवाना बना रही है. मेकर्स ने इस मूवी को दो भाषाओं में जारी किया गया है.

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘इरुमुडी’ ने पहले दिन 15.30 करोड़ छापे हैं, तो वहीं मूवी ने दूसरे दिन 16.20 करोड़ और तीसरे दिन 19.00 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म ने चौथे दिन खबर लिखे जाने तक 8.83 करोड़ की कमाई कर ली है. इस मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल ग्रॉस कलेक्शन 69.07 करोड़ रुपये कमाए हैं, तो वहीं फिल्म 59.33 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जो सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से काफी ज्यादा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, 11वें दिन कमाए महज इतने करोड़

सनी देओल वर्कफ्रंट

सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान हनुमान कि किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होने वाली है, जिसका पहले पार्ट दिवाली में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola