बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव बीते कई महीनों से चेक बाउंस केस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि, अब कोर्ट इस मामले में काफी सख्त नजर आ रहा है और एक्टर के केस की सुनवाई करते हुए हिदायत दी है. दरअसल, चेक बाउंस मामले में सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 जुलाई को एक्टर राजपाल यादव को 3 महीने की सजा सुनाई थी और उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया था.
हालांकि, एक्टर ने समय से पहले ही सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए 8 सितंबर को राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने 5 करोड़ जमा रजिस्ट्री में जमा करने पर सरेंडर में छूट देने की बात कही है. लेकिन एक बार फिर एक्टर की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई है. इस दौरान उन्हें काफी बड़ी राहत मिली है.
यह भी पढ़ें: 83 की उम्र में KBC और बॉलीवुड से रिटायरमेंट लेंगे अमिताभ बच्चन? बिग बी ने खुद बताया सच
राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
आज यानी 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए एक्टर को राहत दी है और साथ ही उन्हें फटकार भी लगाई है. दरअसल, कोर्ट ने राजपाल यादव को दो हफ्तों के अंदर कम से कम 2 करोड़ रुपये कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने बाकी रकम को वापस करने में सिक्योरिटी देने की भी बात कही है.
वहीं एक्टर की ओर से पेश हुए वकील ने कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल के पास फिलहाल इतने पैसे नहीं है. वहीं कोर्ट में राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट से कुछ समय की मांग की है और इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि एक्टर के पास कुछ संपत्ति है. इतना ही नहीं उनकी मां के नाम भी अचल संपत्ति मौजूद है, जिन्हें बेचकर रकम जुटाने की तैयार की जा रही है. वकील की बात पर कोर्ट ने दो हफ्ते का समय दिया है और उन्हें कम से कम 2 करोड़ रुपये जमा करना होगा.
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान को ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान लगी थी चोट, अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी दिया अपडेट
सुप्रीम कोर्ट एक्टर को दिया आखिरी मौका
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के जज CJI सूर्यकांत ने बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पर काफी नाराजगी जताई है और कहा कि उनके पिछले रवैये को देखते हुए एक्टर पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है. CJI सूर्यकांत ने कहा, ‘उनके पिछले रवैये को देखते हुए… कोई भी एक्टर पर भरोसा कैसे कर सकता है? वही जज ने आगे यह भी कहा कि वो फिल्मों में एक्टिंग और ड्रामा करने में काफी मशहूर है. हालांकि, कोर्ट ने एक्टर के वकील के अश्वाशन पर उन्हें दो हफ्तों का समय दिया है और 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है.
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 hr ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
5 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
6 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
8 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
10 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines