83 की उम्र में KBC और बॉलीवुड से रिटायरमेंट लेंगे अमिताभ बच्चन? बिग बी ने खुद बताया सच

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल के हो चुके हैं और वो अब भी कैमरे के सामने पूरी एनर्जी के साथ काम कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर को लेकर खबरें आई थी कि वो जल्द ही अपनी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. लेकिन अब बिग बी ने खुद ही इन सभी चीजों पर विराम लगा दिया है.

amitabh bachchan

83 की उम्र में रिटायरमेंट लेंगे अमिताभ बच्चन? (PIC-IMDb)

दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन 83 साल के हो चुके है और उन्होंने अपनी एक्टिंग से फिल्मों में ही नहीं टीवी पर भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है. इन दिनों बिग बी कौन बनेगा करोड़पति शो कर रहे है. लेकिन हाल ही में एक्टर को लेकर एक खबर सामने आई थी, जिसमें कहा जा रहा था कि अमिताभ बच्चन रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. यह खबर काफी तेजी से फैल रही थी. लेकिन अब इन सभी खबरों पर एक्टर ने खुद चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है.

विज्ञापन

रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले अमिताभ बच्चन?

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अब अपनी रिटायरमेंट को लेकर चल रही अफवाहों पर खुलकर बात की है. एक्टर ने साफ किया है कि फिलहाल उनका रिटायरमेंट लेने का कोई इरादा नहीं हैं और अपने काम को लेकर आज भी काफी एक्साइटेड है. दरअसल, हाल ही में उनका एक ब्लॉग पोस्ट पढ़कर लोगों को लग रहा था कि वो अब रिटायरमेंट लेने का इरादा बना रहे हैं.

विज्ञापन

हालांकि, अब एक्टर ने एक नया ब्लॉग पोस्ट किया है और रिटायरमेंट को लेकर चल रही अटकलों पर बात की है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वो अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं. बिग बी ने अपनी रिटायरमेंट की खबरों को रि-शेयर करते हुए लिखा, ‘जी नहीं हुजूर… मैं अभी अपने काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं. उन्होंने इसका अंग्रेजी में मतलब भी बताया है कि अब सोने जा रहा हूं… इसके साथ ही बिग बी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यहां आपको आने का निमंत्रण नहीं है.

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में क्या लिखा था

महानायक अमिताभ बच्चन ने बीते दिन ब्लॉग में लिखा था कि अब काफी देर हो चुकी है और अब रिटायर होना का समय आ गया है. दरअसल, इसी पोस्ट को पढ़ने के बाद सभी को लगा था कि एक्टर फिल्मी दुनिया से संन्यास लेने जा रहे हैं. लेकिन अब इन ब्लॉग के साथ बिग बी ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है और कहा की पुराने पोस्ट का मतलब था कि अब देर हो गई है सोने चला जाए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ