साल 2027 में कई बड़ी फिल्में दस्तक देने वाली है, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. इस लिस्ट में साउथ सिनेमा की कुछ पैन इंडिया फिल्में शामिल है. लिस्ट में संदीप रेड्डी वांगा द्वारा डायरेक्ट की जा रही फिल्म ‘स्पिरिट’ का नाम काबिज है, तो वहीं मशहूर डायरेक्टर एस.एस राजामौली की पैन इंडिया मूवी ‘वाराणसी’ भी इस लिस्ट का हिस्सा है.
आपको बता दें कि दोनों फिल्मों की रिलीज में महज 37 दिनों का फर्क है. हालांकि, दोनों ही फिल्मों का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट पहले रिलीज होने वाली है, जिसमें साउथ सुपरस्टार प्रभास लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं स्पिरिट के बाद महेश बाबू की फिल्म वाराणसी बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है, जिसे एस.एस राजामौली डायरेक्टर कर रहे हैं. हालांकि, ‘वाराणसी’ को लेकर संदीप रेड्डी वांगा का एक बयान सामने आया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: प्रभास की ‘फौजी’ का नया पोस्टर हुआ आउट, फैंस की बढ़ीं धड़कनें; जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?
संदीप रेड्डी वांगा ने क्या कहा?
साउथ फिल्म डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म ‘वाराणसी’ के आसपास अपनी मूवी की रिलीज होने का बचाव किया है. डायरेक्टर ने बेहद कम शब्दों में अपना जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘ये काफी होगा. दोनों फिल्मों के बीच लगभग 5 हफ्तों का अंतर है. इसके साथ ही ‘वाराणसी’ फिल्म ‘स्पिरिट’ से बड़ी है.’ हालांकि, जब डायरेक्टर से फिल्म को लेकर एक और ऐसा ही सवाल किया गया, तो उन्होंने हस्ते हुए कहा कि आप क्या चाहते हैं, मैं फिल्म वाराणसी के लिए अपनी मूवी स्पिरिट को पोस्टपोन कर दूं.
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय, प्रकाश राज, कंचना और ऐश्वर्या देसाई अहम किरदार में नजर आने वाली है. फिल्म में विवेक ओबेरॉय एक बार फिर खूंखार विलेन के अवतार में नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: अरशद वारसी की फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक?
‘वाराणसी’ कब होगी रिलीज?
महेश बाबू की मच अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ की बात करे, तो इस मूवी का निर्देशन एस.एस राजामौली कर रहे हैं. यह मूवी 7 अप्रैल 2027 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. फिल्म में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन अहप किरदार में नजर आने वाले हैं. इस मूवी में पृथ्वीराज सुकुमारन एक खलनायक की भूमिका निभाने वाले हैं, जो दर्शक को काफी पसंद आने वाली है. वहीं मूवी वाराणसी’ (Varanasi) को के.एल. नारायण और एस.एस. कार्तिकेय दोनों मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
34 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines